Wednesday, August 1, 2018

श्रम ही पर्याप्त नहीं

मनुष्य की याचना में सूझ-बूझ और दूरदर्शिता का दृष्टिकोण समाविष्ट रहने से ही देवाराधन के सत्परिणाम सामने आते हैं। देवताओं का काम ही देना का होता है, पर मनुष्य की अनभिज्ञता जैसी पात्रता को देखते हुए उनकी अनुकम्पा व्यर्थ -निरर्थक ही साबित होगी, इस संदर्भ में एक जर्मनी पौराणिक गाथा बहुप्रचलित है। कई वर्ष पूर्व जर्मन राष्ट्र में फसल ठीक तरह से उग न पाने के कारण लोगों को खाद्य संकट का समाना करना पड़ा। ग्रामीण जनता ने एकजुट होकर ईश्वर से प्रार्थना कि एक वर्ष के लिए हमें उपयुक्त धूप और पानी मिले तो खाद्यान्न की समस्या का हल हो सके। ईश्वर ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और मनोवाँछित फल भी प्रदान किया। पर अनुदान माँगने के साथ अविवेक के दुष्परिणाम को नहीं टाला जा सकता। फसल काटने के समय किसानों ने देखा न तो अनाज के पौधें ही पूरी तरह विकसित हो पाये है और न वालियों में दाना ही पड़ा है। फलदार पेड़ों पर पत्ते तो आये हैं, पर फल नहीं लग रहे हैं निराश-हताश जनता ने परमात्मा से पूछा ऐसा क्यों हुआ? आकाशवाणी हुई कि “तुमने वर्षा और धूप के साथ तीव्र गति से चलने वाली उतरी हवा के झोंकों को माँगने के संदर्भ में सावधानी और अज्ञानता ही बरती, जिसका रहते परागण (पौलिनेशन) की प्रक्रिया किसी तरह संभव नहीं हो सकती थी। भगवान भक्त की पात्रता, प्रतिभा के अनुरूप ही अनुग्रह बिखेरता और जीवन के सफल सार्थक बनाने में सहायक सिद्ध होता है। मात्र श्रम ही पर्याप्त नहीं।

पैर में ठोकर लगी

दार्शनिक च्वाँगत्से को रात्रि के समय कब्रिस्तान से होकर गुजरते समय पैर में ठोकर लगी। टटोल कर देखा तो किसी मुर्दे की खोपड़ी थी। उठाकर उनने उसे झोली में रख लिया और सदा साथ रखने लगे।
शिष्य ने इस पर उनसे पूछा यह कितना गंदा और कुरूप है। उसे आप साथ क्यों रखते हो?
च्वाँगत्से ने उत्तर दिया-यह मेरे दिमाग का तनाव दूर करने की अच्छी दवा है। जब अहंकार का आवेश चढ़ता है-लालच सताता है, तो इस खोपड़ी की गौर से देखता हूँ। कल परसों अपनी भी ऐसी ही दुर्गति होगी तो अहंकार और और लालच किसका किया जाय?
वे मृत्यु को स्मरण रखने, अनुचित आवेशों के समय का उपयुक्त उपचार बताया करते थे और इसके लिये मुर्दे की खोपड़ी का ध्यान करने की सलाह दिया करते थे। खुद तो उसे साथ रखते ही थे।
ईसा एक गाँव से होकर गुजर रहे थे। उनने एक आदमी को वेश्या के पीछे भागते हुए देखा तो रुक गये और उसे अनुचित से रुकने की बात समझाने लगे।
गौर से चेहरा देखा तो वह पूर्ण परिचित सा लगा। स्मरण करने पर पुरानी घटना याद आई। उनने फिर कहा-अरे तू तो वह व्यक्ति है जिसने दो वर्ष पूर्व अंधेपन से छुटकारा पाने की याचना की थी और मैंने प्रभु से प्रार्थना करके ज्योति दिलाई थी।
उस व्यक्ति ने ईसा को पहचान लिया और बोला-”आप जो कहते हैं सो ही यथार्थ है। मैंने तुझे दृष्टि इसीलिए दिलाई थी कि उसका उपयोग ऐसे घिनौने काम के लिए करे।
व्यक्ति कुछ देर चुप बैठा रहा और अपनी भूल पर आँसू बहाता रहा, पर आगे पैर बढ़ाते हुए, महाप्रभु के चरण चूम उसने दबी जबान से इतना और कहा-आप में नेत्र दृष्टि दिलाने की सामर्थ्य थी यदि विवेक दृष्टि पहले दिलाई होती तो कितना अच्छा होता?
ईसा ने आज नया पाठ पढ़ा वे लोगों की सुविधा दिलवाने की अपेक्षा उनकी समझ सुधारने की बात को प्राथमिकता देने लगे।
एक पेड़ पर दो बाज प्रेम-पूर्वक रहते थे। दोनों शिकार की तलाश में निकलते और जो भी पकड़कर लाते शाम को मिल बाँटकर खाते। बहुत दिन से उनका यही क्रम चल रहा था।
एक दिन दोनों शिकार पकड़कर लौटे तो एक की चोंच में चूहा था और दूसरे की में साँप। शिकार दोनों ही तब तक जीवित थे। पेड़ पर बैठकर बाजों ने जब उनकी पकड़ ढीली की साँप ने चूहे को देखा और चूहे ने साँप को।
साँप चूहे का स्वादिष्ट भोजन पाने के लिए जीभ लपलपाने लगा और चूहा साँप के प्रयत्नों को देखकर अपने पकड़ने वाले बाज के डैनों में छिपने का उपक्रम करने लगा।
उस दृश्य को देखकर एक बाज गम्भीर हो गया और विचार मग्न दीखने लगा, दूसरे ने उससे पूछा-”दोस्त, दार्शनिकों की तरह किस चिन्तन में डूब गये?”
पहले बाज ने अपने पकड़े हुए सांप की ओर संकेत करते हुए कहा देखते नहीं यह कैसा मूर्ख प्राणी है। जीभ की लिप्सा के आगे इसे मौत भी एक प्रकार से विस्मरण हो रही है।
दूसरे बाज ने अपने चूहे की आलोचना करते हुए कहा-और इस नासमझ को भी देखो! भय इसे प्रत्यक्ष मौत से भी अधिक डरावना लगता है। पेड़ के नीचे एक मुसाफिर सुस्ता रहा था। उसने दोनों की बात सुनी और एक लम्बी साँस छोड़ते हुए बोला-हम मानव प्राणी भी साँप और चूहे की तरह स्वाद और भय को बड़ा समझते हैं, मौत तो हमें भी विस्मरण रहती है।

पहले से ही तय थी कल्पना चावला की मौत, नासा ने किया बड़ा खुलासा

कल्पना चावला का नाम तो सभी ने सुना ही होगा. 14 साल पहले एक हादसे में उसकी मौत हो गयी थी. अंतरिक्ष मे जाना कल्पना चावला का सपना था.

जिस दिन कल्पना चावला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. उसी दिन उनकी मौत तय हो गयी थी. सिर्फ कल्पना चावला ही नही, उनके साथ गए 6 लोगो की मौत भी पहले ही तय हो गयी थी.

नासा को सब पता था, लेकिन उसने किसी को कुछ नही बताया. नासा को कोलंबिया स्पेस शटल के उड़ान भरते ही पता चल गया था, की वो सुरक्षित धरती पर नही उतरेगा. फिर भी नासा ने कल्पना चावला को इसकी जानकारी नही दी.

इस बात का खुलासा मिशन कोलंबिया के प्रोग्राम मैनेजर ने किया है. नासा ने इस बात को अंतरिक्ष यात्रियों ओर उनके परिवार से छुपाए रखा.

दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे

5.हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

यह दोहा, कतार की राजधानी शहर के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. मौजूदा टर्मिनल सालाना 30 मिलियन यात्रियों को समायोजित कर सकता है और इसे दुनिया में सबसे वास्तुशिल्प रूप से महत्वपूर्ण टर्मिनल कॉम्प्लेक्स के रूप में वर्णित किया गया है.

4.हाँग काँग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

यह हवाई अड्डा चीनी एयरलैंड पर 44 गंतव्यों सहित दुनिया भर में लगभग 180 स्थानों पर उड़ान भरने वाली 100 से अधिक एयरलाइनों की सेवा करता है. हाँग काँग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व के बेस्ट ट्रांजिट एयरपोर्ट और डाइनिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे से प्रदान किया गया था.

3.टोक्यो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा


घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल दोनों को बढ़ावा देना और विकास को उन्मुख राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने में टोक्यो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह 2018 में विश्व के सबसे स्वच्छ हवाई अड्डे और विश्व बेस्ट डोमेस्टिक एयरपोर्ट से नामित किया गया था.

2.इंचियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

यह दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है. इनचियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 2018 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के स्टाफ पुरस्कार का विजेता नामित किया गया था.

1.सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

यह हवाई अड्डा दुनिया भर में 200 से अधिक गंतव्यों से जोड़ता है, जिसमें 5000 आगमन और एक सप्ताह में 80 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस हैं. ट्रांजिट हॉल के शॉपिंग और डाइनिंग क्षेत्र काफी आकर्षक है और बगीचे में चांगी हवाई अड्डे की अपनी नर्सरी में उगाए जाने वाले सूरजमुखी की कई किस्में हैं

गुफा में साक्षात विराजमान हैं शिव, दर्शन करने वाला कभी लौटकर नहीं आता

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है की भगवान शिव अपने परिवार के साथ कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं। कैलाश पर्वत पर उनके साथ माता पार्वती अपने दोनों पुत्र कार्तिकेय और श्री गणेश के साथ रहते हैं। वहीं यदि भगवान शिव से जुड़े तीर्थ स्थल की बात करें तो अमरनाथ और केदारनाथ का सबसे पहले ख्याल आता है। लेकिन आपको भगवान शिव से जुड़े एक और महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के बारे में बताते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे, हम बात कर रहे हैं शिव खोड़ी गुफा की जिसमें भगवान शिव सपरिवार विराजमान रहते हैं। अमरनाथ से पहले एक और शिव गुफा है। आइए विस्तार से जानते हैं गुफा का महत्व और इसके बारे में....

जम्मू-कश्मीर राज्य के जम्मू से कुछ दूरी पर रयासी जिला स्थित है। इस जिले में भगवान शिव का घर कही जाने वाली शिव खोड़ी गुफा स्थित है। यह भगवान शिव के प्रमुख पूजनीय स्थलों में से एक है। इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि इस गुफा में भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं और इस गुफा का दूसरा छोर अमरनाथ गुफा में खुलता है। इस पवित्र गुफा की लंबाई 150 मीटर है। कहा जाता है की गुफा के अंदर भगवान शिव का 4 फीट ऊंचा शिवलिंग विराजमान है। आश्चर्य की बात यह है की शिवलिंग के ऊपर प्राकृतिक तौर पर पवित्र जल की धारा गिरती है। गुफा में शिवलिंग के साथ पिण्डियां भी विराजित हैं। उन पिण्डियों को शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और गणपति के रूप में पूजा की जाती है। धार्मिक कथा है कि इस गुफा को स्वयं भगवान शंकर ने बनाया था। इस गुफा को बनाने का कारण भस्मासुर को सबक सिखाना था।

गुफा बनाने के पीछे ये है पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार भस्मासुर ने घोर तप कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। भस्मासुर ने शिवजी से वर मांगा लिया की वह जिस पर भी हाथ रखे वह भस्म हो जाए। शिवजी ने तथास्तु कह उसे वरदान दे दिया, वरदान पाकर राक्षस शिवजी को भस्म करने के लिए दौड़ पड़ा। भस्मासुर से बचे के लिए शिवजी को उससे युद्ध करना पड़ा। रणसु या रनसु वही जगह है, जहां भगवान शिव और भसमासुर के बीच भीषण युद्ध छिड़ा। युद्ध के दौरान भस्मासुर हार नहीं मानने वाला था और भगवान शिव उसका वद्ध करने में समर्थ नहीं थे इसलिए उन्होंने यह गुफा बनाई और इसमें छुप गए ताकी भस्मासुर उन्हें ढूंड ना पाए। खुद शिवजी ने ही जिस गुफा का निर्माण किया, जो आज शिव खोड़ी गुफा कहलाती है।

विष्णुजी की मदद से निकले शिव जी बाहर
भगवान शिव को इस तरह गुफा में छिपा देखकर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धरा और भस्मासुर के रिझाने के लिए उसके समीप पहुंच गए। मोहिनी का रूप देखकर भस्मासुर सबकुछ भूल गया और प्रेमांध होकर मोहिनी के साथ नृत्य करने लगा। नृत्य के दौरान उसने खुद के ही सिर पर हाथ रख लिया और हाथ रखते ही भस्म हो गया। भस्मासुर के खुद को ही भस्म कर लेने के बाद भगावन शिव गुफा से बाहर आए।
शिवजी द्वारा निर्मित की गई इस गुफा का अंतिम छोर दिखाई नहीं देता है। मान्यता है कि जो कोई भी इस गुफा में स्थित शिवलिंग और पिण्डियों के दर्शन कर गुफा में आगे की तरफ बढ़ता है, वह कभी लौटकर नहीं आता। कहते हैं कि अंदर जाकर यह गुफा दो भागों में विभाजित हो जाती है, जिसका एक छोर अमरनाथ गुफा में खुलता है और दूसरे के अंतिम छोर के बारे में जानकारी ही नहीं है। मान्यता है कि गुफा के अंदर स्वयं शिवजी साक्षात विराजित हैं।

*जय श्री श्याम*........ मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नही बल्कि उसके विचार है क्योंकि

*जय श्री श्याम*........

मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नही
बल्कि उसके विचार है
क्योंकि
धन ख़रीदारी में दूसरे के पास चला जाता है
पर विचार अपने पास ही रहते है

   
   *आपका दिन शुभ मंगलमय हो*
*Jai shree Krishna ji @

[आज का भगवद चिन्तन ॥

[आज का भगवद चिन्तन ॥
         जीवन में सम्मान इच्छा और भिक्षा से नहीं अपितु तितिक्षा (सहनशीलता) से जरूर प्राप्त होता है। जीवन को सम्मानीय बनाने की चाहना की अपेक्षा उसे सहनशील बनाने का प्रयास अधिक श्रेयस्कर है।
         भागवत जी कहती हैं कि महान वो नहीं जिसके जीवन में सम्मान हो अपितु वो है जिसके जीवन में सहनशीलता हो क्योंकि सहनशीलता अथवा तितिक्षा ही तो साधु का और श्रेष्ठ पुरुषों का आभूषण है।
         सम्मान मिलना बुरी बात भी नहीं मगर मन में सम्मान की चाह रखना अवश्य श्रेष्ठ पुरुषों के स्वभाव के विपरीत है। किसी के जीवन की श्रेष्ठता का मूल्यांकन इस बात से नहीं होता कि उसे कितना सम्मान मिल रहा है अपितु इस बात से होता है कि वह व्यक्ति कितने सम्मान से जी रहा है।

सम्मान में नहीं, सम्मान से जीना महत्वपूर्ण है।

   

       *भाव से अर्पण करो*
      *तो पुष्प भी स्वीकार है*