Thursday, August 2, 2018

सावन रे सावन तोहे लाख बधाई

सावन रे सावन तोहे लाख बधाई
,
फिर याद किसी की आई !
रिम झिम बरसें पावस बदरा !
पहन पहन बूंदों के गजरा !
कजरारी आंखन के साजन
अब क्यों देर लगाई !
सावन रे सावन.....

🙏💞जय श्री राधे कृष्णा जी💞🙏
💞🌺💞🌺💞🌺💞🌺💞
आई याद प्रीतम बिन सूनी !
पीर हुई ह्रदय की दूनी !
तुम बिन चंदा, तुम बिन रसिया
रैन भई दुखदायी !
सावन रे सावन.....

मोर पंख वाले हर बाधा !
तू मेरो मोहन मैं तेरी राधा !
दासी तेरी मोहन प्यारे
खेलें आँख मिचौली !
सावन रे सावन...

श्री राधे.!!🙏🙏

*सुखों की परछाई*

⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟

*सुखों की परछाई*

एक रानी अपने गले का हीरों का हार निकाल कर खूंटी पर टांगने वाली ही थी कि एक बाज आया और झपटा मारकर हार ले उड़ा.
.
चमकते हीरे देखकर बाज ने सोचा कि खाने की कोई चीज हो. वह एक पेड़ पर जा बैठा और खाने की कोशिश करने लगा.
.
हीरे तो कठोर होते हैं. उसने चोंच मारा तो दर्द से कराह उठा. उसे समझ में आ गया कि यह उसके काम की चीज नहीं. वह हार को उसी पेड़ पर लटकता छोड़ उड़ गया.
.
रानी को वह हार प्राणों सा प्यारा था. उसने राजा से कह दिया कि हार का तुरंत पता लगवाइए वरना वह खाना-पीना छोड़ देगी. राजा ने कहा कि दूसरा हार बनवा देगा लेकिन उसने जिद पकड़ ली कि उसे वही हार चाहिए.
.
सब ढूंढने लगे पर किसी को हार मिला ही नहीं. रानी तो कोप भवन में चली गई थी. हारकर राजा ने यहां तक कह दिया कि जो भी वह हार खोज निकालेगा उसे वह आधे राज्य का अधिकारी बना देगा.
.
अब तो होड़ लग गई. राजा के अधिकारी और प्रजा सब आधे राज्य के लालच में हार ढूंढने लगे.
.
अचानक वह हार किसी को एक गंदे नाले में दिखा. हार दिखाई दे रहा था, पर उसमें से बदबू आ रही थी लेकिन राज्य के लोभ में एक सिपाही कूद गया.
.
बहुत हाथ-पांव मारा, पर हार नहीं मिला. फिर सेनापति ने देखा और वह भी कूद गया. दोनों को देख कुछ उत्साही प्रजा जन भी कूद गए. फिर मंत्री कूदा.
.
इस तरह जितने नाले से बाहर थे उससे ज्यादा नाले के भीतर खड़े उसका मंथन कर रहे थे. लोग आते रहे और कूदते रहे लेकिन हार मिला किसी को नहीं.
.
जैसे ही कोई नाले में कूदता वह हार दिखना बंद हो जाता. थककर वह बाहर आकर दूसरी तरफ खड़ा हो जाता.
.
आधे राज्य का लालच ऐसा कि बड़े-बड़े ज्ञानी, राजा के प्रधानमंत्री सब कूदने को तैयार बैठे थे. सब लड़ रहे थे कि पहले मैं नाले में कूदूंगा तो पहले मैं. अजीब सी होड़ थी.
.
इतने में राजा को खबर लगी. राजा को भय हुआ कि आधा राज्य हाथ से निकल जाए, क्यों न मैं ही कूद जाऊं उसमें ? राजा भी कूद गया.
.
एक संत गुजरे उधर से. उन्होंने राजा, प्रजा, मंत्री, सिपाही सबको कीचड़ में सना देखा तो चकित हुए.
.
वह पूछ बैठे- क्या इस राज्य में नाले में कूदने की कोई परंपरा है ? लोगों ने सारी बात कह सुनाई.
.
संत हंसने लगे, भाई ! किसी ने ऊपर भी देखा ? ऊपर देखो, वह टहनी पर लटका हुआ है. नीचे जो तुम देख रहे हो, वह तो उसकी परछाई है. राजा बड़ा शर्मिंदा हुआ. ‪

हम सब भी उस राज्य के लोगों की तरह बर्ताव कर रहे हैं. हम जिस सांसारिक चीज में सुख-शांति और आनंद देखते हैं दरअसल वह उसी हार की तरह है जो क्षणिक सुखों के रूप में परछाई की तरह दिखाई देता है.
.
हम भ्रम में रहते हैं कि यदि अमुक चीज मिल जाए तो जीवन बदल जाए, सब अच्छा हो जाएगा. लेकिन यह सिलसिला तो अंतहीन है.
.
सांसारिक चीजें संपूर्ण सुख दे ही नहीं सकतीं. सुख शांति हीरों का हार तो है लेकिन वह परमात्मा में लीन होने से मिलेगा. बाकी तो सब उसकी परछाई है.👣

                                🙏 जय जय श्री राधे राधे🙏👣

।।🕉️ नमः शिवायः।।🙏 #कथाः___

।।🕉️ नमः शिवायः।।🙏
#कथाः___

जगत−जननी पार्वती ने एक भूखे भक्त को श्मशान में चिता के अंगारों पर रोटी सेंकते देखा तो उनका कलेजा मुँह को आ गया।
वह दौड़ी−दौड़ी ओघड़दानी शंकर के पास गयीं और कहने लगीं− भगवन् ! मुझे ऐसा लगता है कि आपका कठोर हृदय अपने अनन्य भक्तों की दुर्दशा देखकर भी नहीं पसीजता।
कम−से−कम उनके लिए भोजन की उचित व्यवस्था तो कर ही देनी चाहिए।
देखते नहीं वह बेचारा भर्तृहरि अपनी कई दिन की भूख मृतक को पिण्ड के दिये गये आटे की रोटियाँ बनाकर शान्त कर रहा है।
महादेव ने हँसते हुए कहा- शुभे ! ऐसे भक्तों के लिए मेरा द्वार सदैव खुला रहता है।
पर वह आना ही कहाँ चाहते हैं यदि कोई वस्तु दी भी जाये तो उसे स्वीकार नहीं करते।
कष्ट उठाते रहते हैं फिर ऐसी स्थिति में तुम्हीं बताओ मैं क्या करूं ?
माँ भवानी अचरज से बोलीं- तो क्या आपके भक्तों को उद्रपूर्ति के लिए भोजन की आवश्यकता भी अनुभव नहीं होती ?
श्री शिव जी ने कहा- परीक्षा लेने की तो तुम्हारी पुरानी आदत है यदि विश्वास न हो तो तुम स्वयं ही जाकर क्यों न पूछ लो।
परन्तु परीक्षा में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
भगवान शंकर के आदेश की देर थी कि माँ पार्वती भिखारिन का छद्मवेश बनाकर भर्तृहरि के पास पहुँचीं और बोली-
बेटा ! मैं पिछले कई दिन से भूखी हूँ। क्या मुझे भी कुछ खाने को देगा ?
“अवश्य" भर्तृहरि ने केवल चार रोटियाँ सेंकी थीं उनमें से दो बुढ़िया माता के हाथ पर रख दीं। शेष दो रोटियों को खाने के लिए आसन लगा कर उपक्रम करने लगे।
भिखारिन ने दीन भाव से निवेदन किया- बेटा ! इन दो रोटियों से कैसे काम चलेगा ?
मैं अपने परिवार में अकेली नहीं हूँ एक बुड्ढा पति भी है उसे भी कई दिन से खाने को नहीं मिला है।
भर्तृहरि ने वे दोनों रोटियाँ भी भिखारिन के हाथ पर रख दीं। उन्हें बड़ा सन्तोष था कि इस भोजन से मुझसे से भी अधिक भूखे प्राणियों का निर्वाह हो सकेगा।
उन्होंने कमण्डल उठाकर पानी पिया। सन्तोष की साँस ली और वहाँ से उठकर जाने लगे।
तभी आवाज सुनाई दी- वत्स ! तुम कहाँ जा रहे हो ?
भर्तृहरि ने पीछे मुड़ कर देखा। माता पार्वती दर्शन देने के लिए पधारी हैं।
माता बोलीं- मैं तुम्हारी साधना से बहुत प्रसन्न हूँ।
तुम्हें जो वरदान माँगना हो माँगो।

प्रणाम करते हुए भर्तृहरि ने कहा- अभी तो अपनी और अपने पति की क्षुधा शाँत करने हेतु मुझसे रोटियाँ माँगकर ले गई थीं।

जो स्वयं दूसरों के सम्मुख हाथ फैला कर अपना पेट भरता है वह क्या दे सकेगा। ऐसे भिखारी से मैं क्या माँगू।
पार्वती जी ने अपना असली स्वरूप दिखाया और कहा- मैं सर्वशक्ति मान हूँ। तुम्हारी परदुःख कातरता से बहुत प्रसन्न हूँ जो चाहो सो वर माँगो।
भर्तृहरि ने श्रद्धा पूर्वक जगदम्बा के चरणों में शिर झुकाया और कहा- 🙏🙇🙏
यदि आप प्रसन्न हैं तो यह वर दें कि जो कुछ मुझे मिले उसे दीन−दुखियों के लिए लगाता रहूँ और अभावग्रस्त स्थिति में बिना मन को विचलित किये शांति पूर्वक रह सकूँ।
पार्वती जी 'तथास्तु' कहकर भगवान् शिव के पास लौट गई।
त्रिकालदर्शी शम्भु यह सब देख रहे थे उन्होंने मुस्कराते हुए कहा-
भद्रे, मेरे भक्त इसलिए दरिद्र नहीं रहते कि उन्हें कुछ मिलता नहीं है।
परंतु भक्ति के साथ जुड़ी उदारता उनसे अधिकाधिक दान कराती रहती हैं और वे खाली हाथ रहकर भी विपुल सम्पत्तिवानों से अधिक सन्तुष्ट बने रहते है।
🙏🙏।।🕉️ नमः शिवाय।। 🙏🙏


अध्याय --3 चंचुला का पाप से भय एवं संसार से वैराग्य

अध्याय --3

चंचुला का पाप से भय एवं संसार से वैराग्य
   
          शौनकजी कहते है -- महाभाग सूतजी ! आप सर्वज्ञ है | महामते ¡ आपके कृपा प्रसाद से मैं बारम्बार कृतार्थ हुआ | इस इतिहास को सुनकर मेरा मन अत्यंत आनंद में निमग्न हो रहा है | अतः अब भगवन शिव में प्रेम बढ़ाने वाली शिव सम्बंधित दूसरी कथा को  भी कहिये |
 
       अब सुतजी कहते है - शौनक ! सुनो , मै तुम्हारे सामने गोपनिये कथावस्तु का भी वर्णन करुंगा; क्युकी तुम शिव भक्तो में अग्रगण्य तथा वेद वेदताओ में श्रेष्ठ हो ।

  समुद्र के निकटवर्ती प्रदेशो मे वाष्कल नामक एक ग्राम है । जहॉ वैदिक धर्म से च्युत महापापी द्विज निवास करते है  , वे सब के सब बड़े दुष्ट है | उनका मन दूषित विषय भोगो में ही लगा रहता है | वे न देवो पर विश्वास करते है न भाग्य पर ; वे सभी बड़े कुटिल वृति वाले है | किसानी करते और भाती भाती के घातक अस्त्र सस्त्र रखते है | वे व्यभिचारी और खल है | ज्ञान , वैराग्य तथा सधर्म का सेवन ही मनुष्यो के लिए परम पुरुषार्थ है - वे इस बात को बिलकुल नहीं जानते है | वे सभी पशु बुद्धि वाले है | ( जहां के द्विज ऐसे बुद्धि वाले हो वह| के अन्य वर्णो के बारे में क्या कहा जाय ) अन्य वर्णो के लोग भी उन्ही कि भाती कुत्सित विचार रखने वाले , स्वधर्म-बिमुख एवं खल है । वे सदा कुकर्म मे लगे रहते और नित्य बिषय भोगो मे हि डुबे रहते है । वहॉ कि सब औरते भी कुटिल स्वभाव कि ,स्वेक्छाचारणी , पापासक्त , कुत्सित विचार वाली और व्यभीचारणी है । वे सदव्यावहार तथा सदाचार से सर्वथा सुन्य है । इस प्रकार वहॉ दुष्टो का ही निवास है।
        उस वाष्कल नामक ग्राम मे किसी समय एक बिन्दुग नामक ब्राह्रण रहता था, वह बडा अधम था । दुरात्मा और महापापी था । यधपि उसकी पत्नी बहुत सुन्दर थी, तो भी वो कुमार्ग पर ही चलता था । उसकी पत्नी का नाम चंचुला था ; वह सदा उतम धर्म के पालन मे लगी रहती थी । तो भी वह दुष्ट ब्राह्रण उसे छोरकर वेश्यागामी हो गया था । इस तरह कुकर्म मे लगे हुए उस बिन्दुग के बहुत वर्ष व्यतीत हो गये । उसकी पत्नी चंचुला काम से पीडित होने पर भी  स्वधर्म नाश के भय से क्लेश सहकर भी दिर्घकाल तक धर्म से भ्रष्ट नहीं हुइ । परन्तु दुराचारी पति के आचरण से प्रभावित हो आगे चलकर वो भी दुराचारणी हो गयी ।
      इस तरह दुराचार में डुबे हुए उन मुढ चित वाले पति -पत्नी का बहुत सा समय व्यर्थ बित गया । तदन्नतर शुद्रजातिये वेश्या का पति बना हुआ वह दुषित बुद्धी वाला दुष्ट ब्राह्रण बिन्दुग समयानुसार मर कर नरक मे जा पडा । बहुत दिनो तक नरक का दुख भोग कर वह मुढ बुद्धि पापी विन्ध्य पर्वत पर भयंकर पिचाश हुआ ।
           इधर उस दुराचारी पती बिन्दुग के मर जाने पर वह मुढ ह्रदया चंचुला बहुत समय तक अपने पुत्रो के साथ अपने घर मे ही रही ।
      एक दिन दैवयोग से किसी पुन्य पर्व के आनेपर वह अपने भाइ - बन्धुओ के साथ गोकर्ण प्रदेश मे गयी । तिर्थयात्रियो के संग से उसने भी उस समय जाकर किसी तिर्थ के जल मे स्नान किया । फिर वह साधारणतया ( मेला देखने कि द्रिष्टी से ) बन्धुजनो के साथ यत्र तत्र घुमने लगी ।घुमती -घामती किसी देव मंदिर मे गयी और वहॉ उसने एक दैवज्ञ ब्राह्रण के मुख से भगवान शिव कि परम पवित्र एवं मंगलकारिणी उतम पौराणिक कथा सुनी । कथावाचक ब्राह्रण कह रहे थे कि " जो स्त्री पुरुषो के साथ व्यभीचार करती है , वो मरने के बाद यमलोक जाती है तब यमराज के दुत उनकी योनि मे तपे हुए लोहे का परिध डालते है ।" पौराणिक ब्राह्रण के मुख से ये वैराग्य बढाने वाली कथा सुनकर चंचुला भय से व्याकुल हो कर वहॉ पर कापने लगी । कथा समाप्त हुइ और सुनने वाले सब लोग बाहर चले गये , तब वह भयभीत नारी एकान्त मे शिव पुराण कथा बोलने वाले ब्राह्रण देवता से बोली  - ब्राह्रण ! मै अपने धर्म को नही जानती थी । इसलिये मेरे द्वारा बडा दुराचार हुआ है । स्वामीन् ! मेरे उपर अनुपम क्रिपा करके आप मेरा उद्धार किजिये । आज आपके वैराग्य रस से ओत प्रोत इस प्रवचन को सुनकर मुझे बडा भय लग रहा है । मै कॉप उठी हु और मुझे इस संसार से वैराग्य हो गया है । मुझ मुढ चित वाली पापीनी को  धिक्कार है । मै सर्वथा निन्दा के योग्य हु । कुत्सित विषयो में फसी हुई हु और अपने धर्म से विमुख हो गयी हु | हाय ! न जाने किस किस घोर कष्टदायक दुर्गति में मुझे पड़ना पड़ेगा और वहां कौन कौन बुद्धिमान पुरुष कुमार्गमे मन लगनेवाली मुझ पापिनी का साथ देगा | मृत्युकाल में उन भयंकर यमदूतों को मै कैसे देखूंगी ? जब वे बलपूर्वक मेरे गले में फंदे डालकर मुझे बंधेंगे तब मई कैसे धीरज धारण कर सकुंगी | नरक में जब मेरे शरीर के टुकड़े -टुकड़े किये जायेंगे , उस समय विशेष दुःख देने वाली उस महायतना को वहां मैं कैसे सहूंगी ? हाय ! मैं मरी गयी ! मैं जल गयी ! मेरा हृदय विदीर्ण हो गया और मैं सब प्रकार से नष्ट हो गयी ; क्युकी मैं हर तरह से पाप में ही डूबी रही हु | ब्राह्मण ! आप ही मेरे गुरु , आपही माता और आपही पिता है | आपकी शरण में आई हु , मुझ दिन अबला पर आप ही उद्धार कीजिये |
      अब सूत जी कहते है - शौनक ! इस प्रकार खेद और वैराग्य से युक्त चंचुला ब्राह्मण देवता के चरणो में गिर गयी | तब उन बुद्धिमान ब्राह्मण ने उसे कृपा पूर्वक उठाया और इस प्रकार कहा |

💐💎 जीवन मंत्र 💎💐


💮💮💮💮
काबू में रखें - प्रार्थना के वक़्त अपने दिल को,
काबू में रखें - खाना खाते समय पेट को,
काबू में रखें - किसी के घर जाएं तो आँखों को,
काबू में रखें - महफ़िल मे जाएं तो ज़बान को,
काबू में रखें - पराया धन देखें तो लालच को,
💮💮💮
भूल जाएं - अपनी नेकियों को,
भूल जाएं - दूसरों की गलतियों को,
भूल जाएं - अतीत के कड़वे संस्मरणों को,
💮💮💮
छोड दें - दूसरों को नीचा दिखाना,
छोड दें - दूसरों की सफलता से जलना,
छोड दें - दूसरों के धन की चाह रखना,
छोड दें - दूसरों की चुगली करना,
छोड दें - दूसरों की सफलता पर दुखी होना,
💮💮💮💮
 यदि आपके फ्रिज में खाना है, बदन पर कपड़े हैं, घर के ऊपर छत है और सोने के लिये जगह है,
तो दुनिया के 75% लोगों से ज्यादा धनी हैं

 यदि आपके पर्स में पैसे हैं और आप कुछ बदलाव के लिये कही भी जा सकते हैं जहाँ आप जाना चाहते हैं
तो आप दुनिया के 18% धनी लोगों में शामिल हैं

 यदि आप आज पूर्णतः स्वस्थ होकर जीवित हैं
तो आप उन लाखों लोगों की तुलना में खुशनसीब हैं जो इस हफ्ते जी भी न पायें

 जीवन के मायने दुःखों की शिकायत करने में नहीं हैं
बल्कि हमारे निर्माता को धन्यवाद करने के अन्य हजारों कारणों में है!!!

 यदि आप मैसेज को वाकइ पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं
तो आप उन करोड़ों लोगों में खुशनसीब हैं जो देख नहीं सकते और पढ़ नहीं सकते

अगर आपको यह सन्देश बार बार मिले तो परेशान होनेकी
बजाय आपको खुश होना चाहिए !

धन्यवाद...

मैंने भेज दिया
अब आपकी बाऱी है ।
👌::  *एक   खूबसूरत   सोच*  ::👌:

                     अगर कोई पूछे कि जिंदगी में क्या खोया और क्या पाया ? .... .... तो बेशक कहना, जो कुछ खोया वो मेरी नादानी थी और जो भी पाया वो प्रभू की मेहेरबानी थी। क्या खुबसूरत रिश्ता है मेरे और मेरे भगवान के बीच में, ज्यादा मैं मांगता नहीं और कम वो देता नहीं...✍”॥

 ☄जीवन के तीन मंत्र☄

☄ *आनंद में  -  वचन मत दीजिये*

☄ *क्रोध में  -  उत्तर मत दीजिये*

☄ *दुःख में  -  निर्णय मत लीजिये*

 💐💎    जीवन मंत्र      💎💐

१) धीरे बोलिये      👉  शांति मिलेगी
२) अहम छोड़िये   👉  बड़े बनेंगे
३) भक्ति कीजिए   👉  मुक्ति मिलेगी
४) विचार कीजिए  👉  ज्ञान मिलेगा
५) सेवा कीजिए    👉  शक्ति मिलेगी
६) सहन कीजिए   👉  देवत्व मिलेगा
७) संतोषी बनिए   👉  सुख मिलेगा
 "इतना छोटा कद रखिए कि सभी आपके साथ बैठ सकें। और इतना बड़ा मन रखिए कि जब आप खड़े हो जाऐं, तो कोई बैठा न रह सके।"

              👌 शानदार बात👌
झाड़ू जब तक एक सूत्र में बँधी होती है, तब तक वह "कचरा" साफ करती है।
 लेकिन वही झाड़ू जब बिखर जाती है, तो खुद कचरा हो जाती है।   इस लिये, हमेशा संगठन से बंधे रहें , बिखर कर कचरा न बनें।

Wednesday, August 1, 2018

दुःखद परिणतियाँ

चौदहवीं शताब्दी की बात है। वैज्ञानिक ओडार्नो ब्रसो ने अनेक तर्कों-प्रमाणों से यह सिद्ध कर दिया कि पृथ्वी चटाई की तरह चौरस नहीं है, वरन् गोल है।
पुरातनपंथियों ने बाइबिल के मत को झुठलाने के जुर्म में ओडार्नो ब्रुसी को जिंदा जला देने का मृत्युदंड दिया। उन्मादी उसकी सफाई तक सुनने को तैयार न हुए। उन्होंने प्राण दे दिए, पर अपनी विचारधारा नहीं बदली। अंततः आगे चलकर जनसाधारण को उनकी बात स्वीकार करनी ही पड़ी। अपनी मान्यताओं के प्रति दुराग्रह की ऐसी ही दुःखद परिणतियाँ होती हैं।

मनुष्य खोज रहा हूँ (

एक फकीर प्रतिदिन सुबह के समय हाथों में दो मशालें लेकर बाजार में जाता। हर दुकान के सामने थोड़ी देर ठहरता और आगे बढ़ जाता।
एक व्यक्ति ने पूछा- “बाबा तुम दिन के समय मशालें लेकर क्या देखते फिरते हो? क्या ढूँढ़ते हो?”
फकीर ने उत्तर दिया- “मैं मनुष्य खोज रहा हूँ। इतनी भीड़ में हमें अभी तक कोई मनुष्य नहीं मिला।”
उस व्यक्ति द्वारा मनुष्य की परिभाषा पूछने पर फकीर बोला-”मैं उसको मनुष्य कहता हूँ, जिसमें काम की वासना और क्रोध की अग्नि न हो, जो इंद्रियों का दास न होकर उनका स्वामी हो और क्रोध के आवेश में आकर अपने लिए और दूसरों के लिए आग की लपटें उभारने का यत्न नहीं करता हो।”