Friday, August 3, 2018

*जिंदगी और घर में* *अपनों का होना बहुत*

*जिंदगी और घर में*
           *अपनों का होना बहुत*
                    *जरूरी है,*
              *वर्ना कितना भी*
            *एशियन पेन्ट करवा लो,*
     *दीवारें कभी नहीं बोलती...!!*
                 🌹 *सुप्रभातम्*🌹
        *आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो*
                       *राधे राधे*
             

🔱🚩🕉 || #जय_श्री_महाकाल || 🕉🚩🔱

🔱🚩🕉 || #जय_श्री_महाकाल || 🕉🚩🔱
 🚩🎪श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन🎪
#शुभ_श्रावण_भस्म_आरती_के_अद्भुत_दर्शन
       स्वयंभू दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग राजाधिराज मृत्युलोकाधिपति भूतभावन अवंतिकानाथ बाबा महाकाल का आज पावन दिव्य #भस्म_आरती श्रंगार दर्शन शुक्रवार 03 अगस्त 2018

कृष्ण और राधा स्वर्ग में विचरण करते हुए अचानक एक दुसरे के सामने आ गएi


कृष्ण और राधा स्वर्ग में विचरण करते हुए
अचानक एक दुसरे के सामने आ गए

विचलित से कृष्ण-
प्रसन्नचित सी राधा...

कृष्ण सकपकाए,
राधा मुस्काई

इससे पहले कृष्ण कुछ कहते
राधा बोल💬 उठी-

"कैसे हो द्वारकाधीश ??"

जो राधा उन्हें कान्हा कान्हा कह के बुलाती थी
उसके मुख से द्वारकाधीश का संबोधन कृष्ण को भीतर तक घायल कर गया

फिर भी किसी तरह अपने आप को संभाल लिया

और बोले राधा से ...

"मै तो तुम्हारे लिए आज भी कान्हा हूँ
तुम तो द्वारकाधीश मत कहो!

आओ बैठते है ....
कुछ मै अपनी कहता हूँ
कुछ तुम अपनी कहो

सच कहूँ राधा
जब जब भी तुम्हारी याद आती थी
इन आँखों से आँसुओं की बुँदे निकल आती थी..."

बोली राधा -
"मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ
ना तुम्हारी याद आई ना कोई आंसू बहा
क्यूंकि हम तुम्हे कभी भूले ही कहाँ थे जो तुम याद आते

इन आँखों में सदा तुम रहते थे
कहीं आँसुओं के साथ निकल ना जाओ
इसलिए रोते भी नहीं थे

प्रेम के अलग होने पर तुमने क्या खोया
इसका इक आइना दिखाऊं आपको ?

कुछ कडवे सच , प्रश्न सुन पाओ तो सुनाऊ?

कभी सोचा इस तरक्की में तुम कितने पिछड़ गए
यमुना के मीठे पानी से जिंदगी शुरू की और समुन्द्र के खारे पानी तक पहुच गए ?

एक ऊँगली पर चलने वाले सुदर्शन चक्रपर भरोसा कर लिया
और
दसों उँगलियों पर चलने वाळी
बांसुरी को भूल गए ?

कान्हा जब तुम प्रेम से जुड़े थे तो ....
जो ऊँगली गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों को विनाश से बचाती थी
प्रेम से अलग होने पर वही ऊँगली
क्या क्या रंग दिखाने लगी ?
सुदर्शन चक्र उठाकर विनाश के काम आने लगी

कान्हा और द्वारकाधीश में
क्या फर्क होता है बताऊँ ?

कान्हा होते तो तुम सुदामा के घर जाते
सुदामा तुम्हारे घर नहीं आता

युद्ध में और प्रेम में यही तो फर्क होता है
युद्ध में आप मिटाकर जीतते हैं
और प्रेम में आप मिटकर जीतते हैं

कान्हा प्रेम में डूबा हुआ आदमी
दुखी तो रह सकता है
पर किसी को दुःख नहीं देता

आप तो कई कलाओं के स्वामी हो
स्वप्न दूर द्रष्टा हो
गीता जैसे ग्रन्थ के दाता हो

पर आपने क्या निर्णय किया
अपनी पूरी सेना कौरवों को सौंप दी?
और अपने आपको पांडवों के साथ कर लिया ?

सेना तो आपकी प्रजा थी
राजा तो पालाक होता है
उसका रक्षक होता है

आप जैसा महा ज्ञानी
उस रथ को चला रहा था जिस पर बैठा अर्जुन
आपकी प्रजा को ही मार रहा था
आपनी प्रजा को मरते देख
आपमें करूणा नहीं जगी ?

क्यूंकि आप प्रेम से शून्य हो चुके थे

आज भी धरती पर जाकर देखो

अपनी द्वारकाधीश वाळी छवि को
ढूंढते रह जाओगे
हर घर हर मंदिर में
मेरे साथ ही खड़े नजर आओगे

आज भी मै मानती हूँ

लोग गीता के ज्ञान की बात करते हैं
उनके महत्व की बात करते है

मगर धरती के लोग
युद्ध वाले द्वारकाधीश पर नहीं, i.
प्रेम वाले कान्हा पर भरोसा करते हैं

गीता में मेरा दूर दूर तक नाम भी नहीं है,
पर आज भी लोग उसके समापन पर " राधे राधे" करते है"

*कृष्ण हमारे लिए हमेशा सही कार्य करते हैं*

*कृष्ण हमारे लिए हमेशा सही कार्य करते हैं*

एक बार नारद जी ने भगवान से प्रश्न किया कि प्रभु आपके भक्त गरीब क्यों होते हैं?
तो भगवान बोले - "नारद जी ! मेरी  कृपा को समझना बड़ा कठिन है।" इतना कहकर भगवान नारद के साथ साधु भेष में पृथ्वी पर पधारे और एक सेठ जी के घर भिक्षा मांगने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। सेठ जी बिगड़ते हुए दरवाजे की तरफ आए और देखा तो दो साधु खड़े हैं।
भगवान बोले - "भैया ! बड़े जोरों की भूख लगी है। थोड़ा सा खाना मिल जाए।"
सेठ जी बिगड़कर बोले "तुम दोनों को शर्म नहीं आती। तुम्हारे बाप का माल है ? कर्म करके खाने में शर्म आती है, जाओ-जाओ किसी होटल में खाना मांगना।"
नारद जी बोले - "देखा प्रभु ! यह आपके भक्तों और आपका निरादर करने वाला सुखी प्राणी है। इसको अभी शाप दीजिये।" नारद जी की बात सुनते ही भगवान ने उस सेठ को अधिक धन सम्पत्ति बढ़ाने वाला वरदान दे दिया।
इसके बाद भगवान नारद जी को लेकर एक बुढ़िया मैया के घर में गए। जिसकी एक छोटी सी झोपड़ी थी, जिसमें एक गाय के अलावा और कुछ भी नहीं था। जैसे ही भगवान ने भिक्षा के लिए आवाज लगायी, बुढ़िया मैया बड़ी खुशी के साथ बाहर आयी। दोनों सन्तों को आसन देकर बिठाया और उनके पीने के लिए दुध लेकर आयीं और बोली - "प्रभु ! मेरे पास और कुछ नहीं है, इसे ही स्वीकार कीजिये।"
भगवान ने बड़े प्रेम से स्वीकार किया। तब नारद जी ने भगवान से कहा - "प्रभु ! आपके भक्तों की इस संसार में देखो कैसी दुर्दशा है, मेरे पास तो देखी नहीं जाती। यह बेचारी बुढ़िया मैया आपका भजन करती है और अतिथि सत्कार भी करती है। आप इसको कोई अच्छा सा आशीर्वाद दीजिए।"
भगवान ने थोड़ा सोचकर उसकी गाय को मरने का अभिशाप दे डाला।"  यह सुनकर नारद जी बिगड़ गए और कहा - "प्रभु जी ! यह आपने क्या किया ?"
भगवान बोले - "यह बुढ़िया मैया मेरा बहुत भजन करती है। कुछ दिनों में इसकी मृत्यु हो जाएगी और मरते समय इसको गाय की चिन्ता सताएगी कि मेरे मरने के बाद मेरी गाय को कोई कसाई न ले जाकर काट दे, मेरे मरने के बाद इसको कौन देखेगा ?
तब इस मैया को मरते समय मेरा स्मरण न होकर बस गाय की चिन्ता रहेगी और वह मेरे धाम को न जाकर गाय की योनि में चली जाएगी।"
उधर सेठ को धन बढ़ाने वाला वरदान दिया कि मरने वक़्त धन तथा तिजोरी का ध्यान करेगा और वह तिजोरी के नीचे साँप बनेगा।
प्रकृति का नियम है जिस चीज मे अति लगाव रहेगा यह जीव मरने के बाद बही जनम लेता है ओर बहुत दुख भोगता है
अतः अपना चिंतन प्रभू की तरफ अधिक रखे ...

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।।।।।।

एक सुनार से लक्ष्मी जी रूठ गई । जाते वक्त बोली मैं जा रही हूँ...


  एक सुनार  से लक्ष्मी  जी  रूठ गई ।

           जाते वक्त  बोली मैं जा रही  हूँ...

    और... मेरी जगह  नुकसान आ रहा है ।

                       तैयार  हो जाओ।

लेकिन  मै तुम्हे अंतिम भेट जरूर देना चाहती हूँ।
                                 मांगो जो भी इच्छा  हो।

                      सुनार बहुत समझदार  था।
उसने 🙏 विनती  की नुकसान आए तो आने  दो ।

लेकिन  उससे कहना की मेरे परिवार  में आपसी  प्रेम  बना रहे।

                🤔बस मेरी यही इच्छा  है।

     लक्ष्मी  जी  ने  तथास्तु  कहा।

                      कुछ दिन के बाद :-

सुनार की सबसे छोटी  बहू  खिचड़ी बना रही थी।

उसने नमक आदि  डाला  और अन्य  काम  करने लगी।

तब दूसरे  लड़के की  बहू आई और उसने भी बिना चखे नमक डाला और चली गई।

इसी प्रकार  तीसरी, चौथी  बहुएं  आई और नमक डालकर  चली गई ।

               उनकी सास ने भी ऐसा किया।

           शाम  को सबसे पहले सुनार  आया।

                  पहला निवाला  मुह में लिया।
                                 देखा बहुत ज्यादा  नमक  है।

लेकिन  वह समझ गया  नुकसान (हानि) आ चुका है।

   चुपचाप खिचड़ी खाई और चला गया।

     इसके बाद  बङे बेटे का नम्बर आया।

                                पहला निवाला  मुह में लिया।
पूछा पिता जी  ने खाना खा लिया क्या कहा उन्होंने ?

सभी ने उत्तर दिया :- " हाँ खा लिया, कुछ नही बोले।"

अब लड़के ने सोचा जब पिता जी ही कुछ  नही  बोले तो मै भी चुपचाप खा लेता हूँ।

इस प्रकार घर के अन्य  सदस्य  एक -एक आए।

पहले वालो के बारे में पूछते और.. चुपचाप खाना खा कर चले गए।

     रात  को नुकसान (हानि) हाथ जोड़कर

सुनार से कहने लगा : -  "मै जा रहा हूँ।"

                      सुनार ने पूछा :- क्यों ?

तब नुकसान (हानि ) कहता है, " आप लोग एक किलो तो नमक खा गए  ।

लेकिन  बिलकुल  भी  झगड़ा  नही हुआ। मेरा यहाँ कोई काम नहीं।"

                   *निचोङ*

⭐झगड़ा कमजोरी , हानि , नुकसान  की पहचान है।

    👏जहाँ प्रेम है , वहाँ लक्ष्मी  का वास है।

🔃सदा प्यार - प्रेम  बांटते रहे। छोटे -बङे  की कदर करे ।

                    जो बङे हैं , वो बङे ही रहेंगे ।

चाहे आपकी कमाई उसकी कमाई   से बङी हो।   🙏🙏🙏🙏

    अच्छा लगे तो आप जरुर किसी अपने को भेजें।

       ☘☘☘ *- Զเधे   Զเधे -* ☘☘☘

            *अच्छे के साथ अच्छे बनें ,*
                 *पर  बुरे के  साथ बुरे नहीं।*

                     *....क्योंकि -*
                                🔰
               *हीरे से हीरा तो तराशा जा*
                 *सकता है लेकिन कीचड़ से*
                   *कीचड़  साफ  नहीं किया*
                                           *जा सकता ।*

                 ☘☘☘ ☘☘☘

------ सत्संग बड़ा है या तप ------j

------ सत्संग बड़ा है या तप ------

एक बार विश्वामित्र जी और वशिष्ठ जी में इस बात‌ पर बहस हो गई,
कि सत्संग बड़ा है या तप?

विश्वामित्र जी ने कठोर तपस्या करके ऋध्दी-सिध्दियों को प्राप्त किया था,
इसीलिए वे तप को बड़ा बता रहे थे।

जबकि वशिष्ठ जी सत्संग को बड़ा बताते थे।

वे इस बात का फैसला करवाने ब्रह्मा जी के पास चले गए।

उनकी बात सुनकर ब्रह्मा जी ने कहा- मैं सृष्टि की रचना करने में व्यस्त हूं।
आप विष्णु जी के पास जाइये।
विष्णु जी आपका फैसला अवश्य कर देगें।

अब दोनों विष्णु जी के पास चले गए।
विष्णु जी ने सोचा- यदि मैं सत्संग को बड़ा बताता हूं तो विश्वामित्र जी नाराज होंगे,
और यदि तप को बड़ा बताता हूं तो वशिष्ठ जी के साथ अन्याय होगा।
इसीलिए उन्होंने भी यह कहकर उन्हें टाल दिया,
कि मैं सृष्टि का पालन करने मैं व्यस्त हूं।
आप शंकर जी के पास चले जाइये।

अब दोनों शंकर जी के पास पहुंचे।
शंकर जी ने उनसे कहा- ये मेरे वश की बात नहीं है।
इसका फैसला तो शेषनाग जी कर सकते हैं।

अब दोनों शेषनाग जी के पास गए।
शेषनाग जी ने उनसे पूछा- कहो ऋषियों! कैसे आना हुआ।

वशिष्ठ जी ने बताया- हमारा फैसला कीजिए,
कि तप बड़ा है या सत्संग बड़ा है?
विश्वामित्र जी कहते हैं कि तप बड़ा है,
और मैं सत्संग को बड़ा बताता हूं।

शेषनाग जी ने कहा- मैं अपने सिर पर पृथ्वी का भार उठाए हूं,
यदि आप में से कोई भी थोड़ी देर के लिए पृथ्वी के भार को उठा ले,
तो मैं आपका फैसला कर दूंगा।

तप में अहंकार होता है,
और विश्वामित्र जी तपस्वी थे।
उन्होंने तुरन्त अहंकार में भरकर शेषनाग जी से कहा- पृथ्वी को आप मुझे दीजिए।

विश्वामित्र ने पृथ्वी अपने सिर पर ले ली।
अब पृथ्वी नीचे की और चलने लगी।

शेषनाग जी बोले- विश्वामित्र जी! रोको।
पृथ्वी रसातल को जा रही है।

विश्वामित्र जी ने कहा- मैं अपना सारा तप देता हूं,
पृथ्वी रूक जा।
परन्तु पृथ्वी नहीं रूकी।

ये देखकर वशिष्ठ जी ने कहा- मैं आधी घड़ी का सत्संग देता हूं,
पृथ्वी माता रूक जा।
पृथवी वहीं रूक गई।

अब शेषनाग जी ने पृथ्वी को अपने सिर पर ले लिया,
और उनको कहने लगे- अब आप जाइये।

विश्वामित्र जी कहने लगे- लेकिन हमारी बात का फैसला तो हुआ नहीं है।

शेषनाग जी बोले- विश्वामित्र जी! फैसला तो हो चुका है।
आपके पूरे जीवन का तप देने से भी पृथ्वी नहीं रूकी,
और वशिष्ठ जी के आधी घड़ी के सत्संग से ही पृथ्वी अपनी जगह पर रूक गई।
फैसला तो हो गया है कि तप से सत्संग ही बड़ा होता है।

------ इसीलिए ------
हमें नियमित रूप से सत्संग सुनना चाहिए।
कभी भी या जब भी, आस-पास कहीं सत्संग हो,
उसे सुनना और उस पर अमल करना चाहिए।

------ सत्संग की आधी घड़ी ------
------ तप के वर्ष हजार ------
------ तो भी नहीं बराबरी ------
------ संतन कियो विचार ------

चंचुला की प्रार्थना से ब्राह्मण का उसे पूरा शिव पुराण सुनना और समयानुसार शरीर छोरकर शिव लोक में जा चंचुला का पार्वती जी की सखी एवं सुखी होना |


चंचुला की प्रार्थना से ब्राह्मण का उसे पूरा शिव पुराण सुनना और समयानुसार शरीर छोरकर शिव लोक में जा चंचुला का पार्वती जी की सखी एवं सुखी होना |

 ब्राह्मण बोले - नारी ! सौभाग्य की बात है की भगवान शिव की कृपा से शिवपुराण की इस वैराग्य युक्त कथा को सुनकर तुम्हे समय पर चेत हो गया है | ब्राह्मणपत्नी ! तुम डरो मत | भगवान शिव की शरण में जाओ | शिव की कृपा से सारा पाप तत्काल नष्ट हो जाता है | मैं तुमसे भगवान शिव की कीर्तिकथा से युक्त उस परम वास्तु का वर्णन करूँगा , जिससे तुम्हे सदा सुख देने वाली उत्तम गति प्राप्त होगी | शिव की उत्तम कथा सुनने से ही तुम्हारी बुद्धि पश्चाताप से युक्त एवं शुद्ध हो गयी है | साथ ही तुम्हारे मन में विषयो के प्रति वैराग्य हो गया है | पश्चाताप ही पाप करने वाले पापियो के लिए सबसे बड़ा प्राश्चित है | सत्पुरुषों ने सब के लिए पश्चाताप को ही सब पापो का शोधक बताया है , पश्चाताप से ही सब पापो की शुद्धि होती है | जो पश्चाताप करता है , व्ही वास्तव में पापो का प्राश्चित करता है ; क्युकी सत्पुरुषों ने समस्त पापो की शुद्धि के लिए प्राश्चित का उपदेश किया है , वह सब पश्चाताप से संपन्न हो जाता है | जो पुरुष विधि पूर्वक प्राश्चित करके निर्भय हो जाता है , पर अपने कुकर्म के लिए पश्चाताप नहीं करता , उसे प्रायः उत्तम गति प्राप्त नहीं होती है | परन्तु जिसे अपने कुकृत्य पर हार्दिक पश्चाताप होता है , वह अवश्य उत्तम गति का भागी होता है , इसमें संशय नहीं है | इस शिव पुराण की कथा सुनने  से जैसे चिट की शुद्धि होती है , वैसे दूसरे उपयो से नहीं होती | जैसे दर्पण साफ करने पर निर्मल हो जाता है , उसी प्रकार इस शिव पुराण की कथा से चित अत्यंत शुद्ध हो जाता है - इस में संशय नहीं है | मनुष्यो के शुद्ध चित में जगदम्बा पार्वती सहित भगवान शिव विराजमान रहते है | इससे वह विशुद्धात्मा पुरुष श्री साम्ब सदाशिव के पद को प्राप्त होता है | इस उत्तम कथा का श्रवण समस्त मनुष्यो के लिए कल्याण का बीज है | अतः यथोचित ( शास्त्रोक्त ) मार्ग से इसकी आराधना अथवा सेवा करनी चाहिए | यह भवबंधन रूपी रोग का नाश करने वाली है | भगवान शिव की कथा को सुनकर फिर अपने हृदय में उसका मनन एवंम निधि ध्यासन करना चाहिए | इससे पूर्णतः चित शुद्धि  हो जाती है | चित शुद्धि होने से महेश्वर की भक्ति अपने दोनों पुत्रो ( ज्ञान और वैराग्य ) के साथ निस्चय ही प्रकट होती है | तत्पश्चात महेश्वर के अनुग्रह से दिव्य मुक्ति प्राप्त होती है , इसमें संशय नहीं है | जो मुक्ति से वंचित है ; उसे पशु समझना चाहिए ; क्युकी उसका चित माया के बंधन में आसक्त है | वह निश्चय ही संसार बंधन से मुक्त नहीं हो पता |
       ब्राह्मणपत्नी ! इसलिए तुम बिषयों से मन को हटा लो और भक्ति भाव से इस भगवान शंकर की पावन कथा को सुनो | परमात्मा शंकर की इस कथा को सुनने से तुम्हारे चित की शुद्धि होगी और इससे तुम्हे मोक्ष. की प्राप्ति हो जाएगी | जो निर्मल चित से भगवान शिव के चर्णारविंदो की चिंतन करता है , उसकी एक ही जन्म में मुक्ति हो जाती है | यह मैं तुमसे सत्य कहता हु |
       
     अब सूतजी कहते है - शौनक ! इतना कहकर वो श्रेष्ठ शिव भक्त ब्राह्मण चुप हो गए , उनका हृदय करुणा से आद्र हो गया था | वे शुद्ध चित महात्मा भगवान शिव के ध्यान में मग्न हो गए | उसके बाद बिन्दुग की पत्नी चंचुला मन ही मन प्रसन्न हो उठी | ब्राह्मण का उक्त उपदेश सुनकर उसके नेत्रों में आनंद के आंसू छलक आये थे |  वह ब्राह्रण पत्नी चंचुला हर्ष भरे ह्रदय से उन श्रेष्ठ ब्राह्रण के दोनो चरणो मे गिर पडी। और हाथ जोर कर बोली - " मै कृतार्थ हो गयी " | तत्पश्चात उठकर वैराग्य युक्त उतम बुद्धिवाली स्त्री , जो अपने पापो के कारण आतंकित थी , उस महान शिवभक्त ब्राह्रण से हाथ जोरकर गदगद वाणी में बोली ।
चंचुला ने कहॉ - ब्राह्रण ! शिवभक्तो में श्रेष्ठ !  स्वामिन¡ आप धन्य है , परमार्थदर्शी है । और सदा परोपकार मे लगे रहते है । इसलिये श्रेष्ठ साधु पुरुषो में प्रशंसा के योग्य है । साधो ! मैं नरक के समुन्द्र मे गिर रही हु । आप मेरा उद्धार किजिये, उद्धार किजिये । पौराणिक अर्थतत्व से संपन्न जिस सुन्दर शिव पुराण कि कथा को सुनकर मेरे मन मे संपुर्ण बिषयो से वैराग्य उत्पन्न हो गया है । उसी  इस शिवपुराण को सुनने के लिये मेरे मन मे बडी श्रद्धा हो रही है ।
        अब सुतजी कहते है - ऐसा कहकर हाथ जोर उनका अनुग्रह पाकर चंचुला उस शिव पुराण कि कथा को सुनने कि इच्छा मन मे लिये उन ब्राह्रण देवता कि सेवा में तत्पर हो वहॉ रहने लगी । तदनन्तर शिव भक्तो मे श्रेष्ठ और शुद्ध बुद्धि वाले ब्राह्रण देवता ने उसी स्थान पर उस स्त्री को शिव पुराण कि उतम कथा सुनाई । इस प्रकार उस गोकर्ण नामक स्थान मे उन्ही श्रेष्ठ ब्राह्रण से उसने शिवपुराण कि परम उतम कथा सुनी , जो भक्ती ,ज्ञान और वैराग्य को बढाने वाली तथा मुक्ती प्रदान करने वाली है । उस परम उत्तम कथा को सुनकर ब्राह्मणपत्नी अत्यंत कृतार्थ हो गयी | उसका चित शीघ्र ही शुद्ध हो गया | फिर भगवान शिव के अनुग्रह से उसके हृदय में शिव के सगुण रूप का चिंतन होने लगा | इस प्रकार उसने भगवान शिव में लगी रहनेवाली उत्तम बुद्धि पाकर शिव के सचिदानंद स्वरूप का बारम्बार चिंतन आरम्भ किया | तत्पश्चात समय के पुरे होने पर भक्ति ,ज्ञान और वैराग्य से युक्त हुई चंचुला ने अपने शरीर को बिना किसी कष्ट के त्याग दिया | इतने में ही त्रिपुरशत्रु भगवान शिव का भेजा हुआ एक दिव्य विमान द्रुत गति से वहां पहुंचा , जो उनके अपने गणो से संयुक्त और भांति भांति के शोभा साधनो से सम्पन्न था | चंचुला उस विमान पर आरूढ़ और भगवन शिव के श्रेष्ठ पार्षदो ने उसे तत्काल शिवपुरी में पहुंचा दिया | उसके सारे मल धूल गए थे | वह दिव्यरूपिणी दिव्याग्ना हो गयी थी | उसके दिव्य अवयव उसकी शोभा बढ़ाते थे | मस्तक पर अर्ध चंद्राकर का मुकुट धारण किये वह गौरांगी देवी शोभाशाली दिव्य आभूषणो से बिभूषित थी | शिवपुरी में पहुंचकर उसने सनातन देवता त्रिनेत्रधारी महादेवजी को देखा | सभी मुख्य मुख्य देवता उनकी सेवा में खड़े थे | गणेश , भृंगी , नन्दीश्वर तथा वीरभद्रेश्वर आदि उनकी सेवा म उत्तम भक्ति भाव से उपस्थित थे | उनकी अंगकांति करोड़ो सूर्यो  की भांति प्रकाशित हो रही थी | कंठ में निल चिन्ह शोभा पाता था | पांच मुख और प्रतेक्य मुख में तीन -तीन नेत्र थे | मस्तक पर अर्धचन्द्राकार मुकुट शोभा देता था | उन्होंने अपने वामांग भाग में गौरी देवी को बिठा रखा था , जो विधुत - पुंज के सामान प्रकाशित थी | गौरीपति महादेवजी की कान्ति कपूर के सामान गौर थी | उनका सारा शरीर स्वेत भस्म से भासित था | शरीर पर स्वेत वस्त्र शोभा परहे थे |  इस प्रकार परम उज्जवल भगवान शंकर का दर्शन कर के वह ब्राह्मण पत्नी चंचुला बहुत प्रसन्न हुई | अत्यंत प्रितियुक्त होकर उसने बड़ी उतावली के साथ भगवान शिव को बारम्बार प्रणाम किया | फिर हाथ जोरकर वह बड़े प्रेम ,आनंद और संतोष से युक्त हो विनीत भाव से खड़ी हो गयी | उसके नेत्रों से आनन्दाश्रुओ के अविरल धारा बहने लगी तथा सम्पूर्ण शरीर में रोमांच हो गया | उस समय भगवती पार्वती और भगवान शंकर ने उसे बड़ी करुणा के साथ अपने पास बुलाया और सौम्य दृष्टि से उसकी और देखने लगे | पार्वती जी ने तो दिव्य रूप धारणी बिन्दुगप्रिया चंचुला को प्रेम पूर्वक अपनी सखी बना लिया | वह उस परमानन्दघन ज्योतिस्वरूप सनातन धाम में अविचल निवास पाकर दिव्य सौख्य से संपन्न हो अक्षय सुख. का अनुभव करने लगी |