Thursday, August 2, 2018

चोल, चेरा और पाण्ड्या राजवंश

चोल, चेरा और पाण्ड्या राजवंश


दक्षिण भारतीय की तीन राजवंशों के बारे में विवरण नीचे दिया गया है :
चेरा राजवंश
चेरा राजवंशों ने दो विभिन्न कालों में शासन किया | प्रथम चेरा राजवंशों ने संगम युग में शासन किया  जबकि द्वितीय चेरा राजवंश ने 9वीं शताब्दी A D के आगे शासन किया |हमें चेरा राजवंश के बारे में संगम लेख के द्वारा पता चलता है | चेराओं द्वारा शासित क्षेत्रों में कोचीन, उत्तर त्रावणकोर और दक्षिणी मलाबार थे | इनकी राजधानी किज़्हंथुर –कंदल्लुर और करूर-वांची में वांची मुथुर थी | बाद के चेराओं की राजधानी कुलशेकरपुरम और महोदयापुरम थी | इनका  राजचिन्ह धनुष व तीर था | इनके द्वारा जारी किए गए सिक्कों पर धनुष यंत्र का चिन्ह अंकित होता था |
उठियान चेरालाथन
इसे चेरा के प्रथम राजा के रूप मे दर्ज़ किया गया है | चोलाओं से हारने के बाद उसने आत्महत्या कर ली |
सेंगुत्तुवन इस राजवंशों का सबसे प्रसिद्ध शासक था | वह प्रसिद्ध तमिल महाकाव्य सिलापथिकरम का नायक था | इसने दक्षिण भारत से चीन को प्रथम राजदूत भेजा था | इसकी राजधानी करूर थी | इसकी जलसेना विश्व में सर्वोत्तम थी |
द्वितीय चेरा राजवंश
कुलशेखारा अलवर ने द्वितीय चेरा राजवंश की स्थापना की | इसकी राजधानी महोदयापुरम थी | द्वितीय चेरा राजवंश का रामा वर्मा कुलशेखरा अंतिम राजा था | इसने 1090 से 1102 A D तक शासन किया | इसके बाद चेरा राजवंश समाप्त हो गया |
चोल राजवंशों ने 300 B C से 13वीं शताब्दी के बाद तक शासन किया जबकि उनके प्रदेश बदलते रहे |  इनके शासन काल को तीन भागों मे विभाजित किया जा सकता है नामतः पूर्व चोल, मध्यकालीन चोल व बाद के चोला |
चोल राजवंश
पूर्व चोल
पूर्व चोलाओं के बारे में  ज़्यादातर जानकारी संगम साहित्य से मिली हैं | अन्य जानकारी हमें महावमसा , सीलॉन का बौद्ध लेख , अशोक के स्तंभों और एर्यथ्रेयान समुद्र के पेरिप्लुस से मिलती है |
कारिकला चोल पूर्व चोल का सबसे प्रसिद्ध राजा है | इसने 270 B C के लगभग शासन किया | इसने वेन्नी की मशहूर लड़ाई जीती जिसमे इसने पाण्ड्य और चेराओं को धोखे से हराया था | यह माना जाता है कि इसने पूर्ण सीलॉन को जीत किया था |
परंतु राजा होने के नाते इसने कावेरी नदी के कल्लानाइ पर पठार में विश्व का पहला जल नियंत्रक भवन बनाया था जो कि बहुत महत्वपूर्ण कार्य था | यह खेतीबाड़ी के मकसद से बनाया गया था |
मध्यकालीन चोल
चोलाओं ने अपनी शक्ति को 848 A D में पुनः प्रचलित किया और इनका शासन काल तीसरी शताब्दी A D से 9वीं शताब्दी A D के लंबी रुकावट के बाद दुबारा स्थापित हुआ | इसकी अपनी राजधानी थंजौर थी | यह पल्लवा का जागीरदार था | इसने पादुकोट्टाई मे सोलेसवारा मंदिर का निर्माण किया |
विजयालया चोल
मध्यकालीन का प्रथम चोल शासक विजयालया चोल था जिसे चोल शासन को पुनः स्थापित करने का  श्रेय जाता है| विजयालया की अपनी राजधानी थंजौर में थी | वह पल्लावाओं का दास था | इसने पादुकोट्टई में सोलेसवरा मंदिर बनाया |
अदित्या चोल 1
विजयालया का बेटा, अदित्या चोल उसकी मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी बना | शिव का बड़ा भक्त होने के कारण इसने कावेरी नदी के किनारों पर काफी शिव मंदिरों का निर्माण किया |
परांतका चोल 1
इसने पाण्ड्य राजा को हराया और मदुरकोण्डा का खिताब धारण किया |
राजराजा चोल 1
कुछ कम जानकार राजाओं के बाद, राजराजा चोल 1 ने राजगद्दी संभाली | इसका नाम जन्म के समय अरुल्मोज़्हि वर्मन था | इसे अरुन्मोज़्हि उदयर पेरिया उदयर के नाम से भी  जाना जाता है | इसके समय चोल साम्राज्य ने पूरा तमिलनाडु , कर्नाटक, उड़ीसा के भाग और आंध्र प्रदेश, पूर्ण केरल और श्रीलंका  को समाविष्ट कर लिया | राजराजा चोल 1 ने  थंजौर में राजराजेश्वरम मंदिर का निर्माण किया जो  अब यूनेस्को की विश्व धरोहर है | यह मंदिर पेरुवुडाइयर कोविल या बृहदीस्वरर मंदिर के नाम से जाना जाता है |
राजेंद्र चोल 1
राजराज चोल1 के बाद 1014 A D मे इसका बेटा राजेंद्र चोल1 उत्तराधिकारी बना जिसने 1044 A D तक शासन किया | वह राजराज चोल1 से भी  ज्यादा  महत्वाकांशी था | इसके मुख्य आक्रमण और विजय निम्न है :
  • इसने पूर्ण श्रीलंका को जीत किया और उसके राजा को 12 साल तक बंदी बनाए रखा |
  • पश्चिमी चौलक्य सम्राट को मसकी के युद्ध मे हारने के बाद पूर्वी चौलक्य को भी ज़बरदस्ती आत्मसमर्पण के लिए विवश कर दिया |
  • इसकी सेनाओं ने कलिंग, पाल और गंगस पर विजय प्राप्त कि और इसने इससे गंगाईकोण्डा की उपाधि दी |
  • उल्लेखनीय ढंग से राजेंद्र 1की जल सेना ने मालया और सुमात्रा राज्यों को पराजित किया तथा केदाह पर कब्ज़ा कर लिया |
  • राजेंद्र चोल-1 ने चोल साम्राज्य की नई राजधानी गंगाईकोण्डा चोलपुरम, कलिंग , पल और गंगस के ऊपर विजय दर्शाने के लिए बनाई |
राजाधिराज चोल
राजेंद्र चोल-1 का उत्तराधिकारी राजाधिराज था | यह मैसूर के निकट कोप्पम के युद्ध मे मारा गया |
राजेन्द्र चोल-II
कविता और नृत्य का महान संरक्षक, इसने अपना समर्थन संगीत नृत्य नाटिका राजराजेस्वर नाटकम को दिया |
विराराजेन्द्र चोल
एक प्रभावकारी शासक जिसका शासन 1063-1070 A D तक था | वह राजेन्द्र चोल का छोटा भाई था | वह एक महान योद्धा के साथ साथ कला का महान प्रशंसक था |
इसके बाद अथिराजेन्द्र चोल के द्वारा पदभार संभाला गया जो अपने राज्य की रक्षा करने में ज्यादा शक्तिशाली नहीं था | उसके शासन में राष्ट्र विद्रोह हुआ जिसमे वह मारा गया | इसकी मृत्यु के बाद मध्यकालीन चोल राजवंश समाप्त हो गया |
बाद के चोल
बाद के चोलाओं का शासन काल 1070 A D से 1279 A D  तक रहा | इस समय तक, चोल साम्राज्य ने शिखर को प्राप्त किया और विश्व का  सबसे शक्तिशाली देश बन गया | चोलाओं ने दक्षिण पूर्व एशियन देश पर कब्ज़ा कर लिया और उस समय इनके पास विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना व जल सेना थी |
पाण्ड्य साम्राज्य 
पाण्ड्य राज्य दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित था | यह लगभग 6ठी शताब्दी B C में शुरू हुआ और लगभग 15वीं शताब्दी A D  में समाप्त हो गया |
पाण्ड्य राज्य  का संगम युग मे विकसित आज के मदुरै के जिले, तिरुनेल्वेली, तमिलनाडू में रामनद के साथ बढ़ा | मदुरै राजधानी शहर था और कोरकाई राज्य का मुख्य पोत था जोकि व्यापार और वाणिज्य का केंद्र बना | संगम साहित्य पाण्ड्य राजाओं की लंबी सूची बताता है जिसमें  कई राजा  बहुत प्रसिद्ध हुए | मधूकुदुमी ने अपनी जीत को मनाने के लिए कई बलिदान दिये | इसलिए , इसे पल्यागसलाई की उपाधि दी गई |
एक दूसरा पाण्ड्य राजा बूथा पंडिया एक महान योद्धा था और तमिल कवियों का प्रशंसक भी था | आरियाप्पडाइकदंथा नेडुंजेलियन भी एक प्रसिद्ध पाण्ड्य शासक थे | उन्होने सिलप्पाथिगरम (महाकाव्य) के नायक को गलती से मृत्युदंड दे दिया था जिसका सच जानने पर उन्होने अपना जीवन त्याग दिया |
एक अन्य महत्वपुर्ण शासक थालाइयलंगनथु नेदुंजेल्लियन था जिसका शासन लगभग 210 A D  तक रहा जिसने चेरा, चोल और पाँच अन्य छोटे राज्यों की संघटित सेना को थलाइयलंगनम नामक जगह पर पराजित किया, जिसका व्याख्या 10 वीं सदी के अभिलेख में की गई है | इसने कई तमिल कवियों को आश्रेय दिया जिसमे मंगुड़ी मरुथनर भी थे | पाण्ड्य राज्य का  रोमन साम्राज्य के साथ व्यापार था जिसने व्यापारियों को लाभान्वित किया और राज्य को धन संपन्न और खुशहाल बनाया | जतवर्मन सुंदरा पाण्ड्य ने पाण्ड्य साम्राज्य पर 1251-61 A D तक शासन किया जिसे श्रीलंका के द्वीपों को जीतने की वजह से “द्वितीय राम” कहा गया |
पाण्ड्य का शासन 14वीं शताब्दी के शुरुआत से खत्म होने लगा जब राजगद्दी के उत्तराधिकारियों के दावे  लिए मतभेद शुरू हो गए और एक दावेदार ने दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी,से मदद मांगी जिसका नतीजा मलिक काफ़ुर के नेतृत्व में सुलतान का आक्रमण था | मुस्लिम आक्रमण की वजह से पाण्ड्यों का सफाया हो गया |

गुप्त काल के बाद आर्थिक, सामाजिक जीवन और मंदिर वास्तुकला

गुप्त काल के बाद आर्थिक, सामाजिक जीवन और मंदिर वास्तुकला


समाज का अवलोकन:  गुप्त काल के बाद भारतीय समाज में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। पांचवीं सदी ईस्वी के बाद से भारत में भूमि अनुदान ने सामंती विकास में मदद की। किसान सामंती अधिपतियों के लिए दी गई भूमि में रुके ठहरे रहे थे। इनमें जिन गांवो को स्थानांतरित कर दिया गया था उन्हें ‘स्थान-जन-सहिता’ और ‘समरिद्धा’ के नाम से जाना जाता था। गुप्त काल के बाद की अवधि में व्यापार और वाणिज्य में गिरावट के कारण वहां की अर्थव्यस्था एक बंद अर्थव्यवस्था में तब्दील हो चुकी थी।
सामंती समाज के विकास ने राजा की स्थिति कमजोर कर दी थी जिस कारण राजा को सामंती प्रमुखों पर ज्यादा अधिक निर्भर रहना पडता था। सामंती प्रमुखों का वर्चस्व बढ़ने लगा था जिसके परिणामस्वरूप गांव का स्वशासन कमजोर हो गया था।
ह्वेनसांग के लेखन में उल्लेखित चार वर्ण समाज में मौजूद थे। उस कई उप जातियां भी मौजूद थी जो उस समय और प्रबल हो गयीं थी। इस अवधि के दौरान महिलाओं की स्थिति बहुत बिगड़ गयी थी। सतीप्रथा और दहेजप्रथा आम हो गयी थी।
लड़कियों की शादी छह से आठ साल की उम्र के बीच होने लगी थी। सामान्य महिला पर विश्वास नहीं किया जाता था। उन्हे पृथक (अलग) रखा जाता था। आम तौर पर महिलाओं के जीवन को उनके पुरूष रिश्तेदारों जैसे- बेटे, पिता, और भाई द्वारा नियंत्रित किया जाता था।
अर्थव्यवस्था
हर्ष शासन की अवधि के दौरान साहित्यिक और शिलालेखीय साक्ष्यों से पता चलता है कि राज्य कृषि, व्यापार और अर्थव्यवस्था में किस प्रकार उन्नत था। शुरूआती अरब लेखकों ने भी मिट्टी की उर्वरता और अमीर खेती का वर्णन किया है। साहित्यकार अभिधन रत्नमल ने उल्लेखित किया है मिट्टी को विभिन्न प्रकारों में जैसे उपजाऊ, बंजर, रेगिस्तान, उत्कृष्ट आदि के रूप में वर्गीकृत किया गया था। उन्होंने यह भी उल्लेखित किया है कि विभिन्न प्रकार के फसलों के लिए विभिन्न मैदानों का चयन किया जाता था।
उद्योग के क्षेत्र में कपड़ा सबसे पुराने उदयोगों में से एक था।  समकालीन साहित्य में बुनकर, रंगरेज, दर्जी आदि के पेशे का वर्णन किया गया है। इस अवधि के दौरान धातु का काम भी बेहद लोकप्रिय था। धातु उद्योग के कुछ केन्द्र प्रसिद्ध थे। सौराष्ट्र अपने घंटी (बेल) धातु उद्योग के लिए प्रसिद्ध था जबकि वंगा (बंगाल) अपने टिन उद्योग के लिए जाना जाता था।
गुप्त काल के बाद दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुयी थी। भारत के माध्यम से पूर्व और पश्चिम के बीच व्यापार के प्रवाह का उल्लेख अरब, चीनी और भारतीय स्त्रोतों में किया है। भारत, चंदन की लकड़ी, मोती, कपूर, कपास, धातु, कीमती और अर्द्ध कीमती पत्थरों का निर्यात करता था। आयातित वस्तुओं में किराए के घोड़े शामिल थे। घोड़ों को मध्य और पश्चिमी एशिया से आयात किया जाता था। गुप्त काल में श्राइन या निकाय महत्वपूर्ण होते थे।
कला और वास्तुकला
गुप्त काल के बाद मंदिरों को दो वर्गों में विभाजित किया गया था जैसे- उत्तर भारतीय शैली (नगारा) और दक्षिण भारतीय शैली (द्रविड़)। उड़ीसा के प्रसिद्ध मंदिर उत्तर भारतीय शैली (नगारा) के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। ये मंदिर मुख्यत: दो भागों में हैं,  छत पर वक्रीय शिखर के साथ सेला या गर्भगृह और एक द्वारमंडप या पिरामिडीय छत आवरण। भुवनेश्वर का महान लिंगराज मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर इस प्रकार का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं।
चंदेल शासकों द्वारा निर्मित खजुराहो के मंदिर, मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान  दिया।
ममल्लापुरम में चट्टानों को काटकर बनाये गये मंदिर को रथ कहा जाता है और कांची के मंदिरों को कैलाशनाथ कहा जाता है तथा वैकुंठ पेरूमल दक्षिण भारतीय या द्रविड़ शैली का सबसे पहला उदाहरण हैं।
दक्षिण भारतीय या द्रविड़ शैली का सबसे पहला उदाहरण ममल्लापुरम में चट्टानों को काटकर बनाया गया मंदिर रथ के रूप में जाना जाता है, और कांची में संरचनात्मक मंदिरों को कैलाशनाथ और वैकुंठनाथ पेरूमल के रूप में जाना जाता है। ये सभी मंदिर पल्लव द्वारा निर्मित किये गये थे। तंजौर और गंगेईकोंडाचोलपुरम में दो भव्य मंदिर चोलों द्वारा बनाये गये थे।
दक्षिण भारतीय मंदिरों में शिखरों  या टावरों को पिरामिडीय टावर के रूप में चिह्नित किया गया था जो सीधे खड़े थे। गुप्तकाल के दौरान मूर्तिकला में तेजी से गिरावट आई। हालांकि,  पाल अवधि के दौरान पूर्वी भारत की मूर्तिकला में एक बेहतरीन उत्कृष्टता देखने को मिली। उड़ीसा की मूर्तिकला ने मानकता के उच्च मानदंड हासिल किये थे।


कन्नौज के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष

कन्नौज के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष


8वीं सदी के दौरान, कन्नौज पर नियंत्रण के लिए भारत के तीन प्रमुख साम्राज्यों जिनके नाम पाल, प्रतिहार और राष्ट्रकूट थे, के बीच संघर्ष हुआ था। पालों का भारत के पूर्वी भागों पर शासन था जबकि प्रतिहार के नियंत्रण में पश्चिमी भारत (अवंती-जालौर क्षेत्र) था। राष्ट्रकूटों ने भारत के डक्कन क्षेत्र पर शासन किया था। इन तीन राजवंशों के बीच कन्नौज पर नियंत्रण के लिए हुए संघर्ष को भारतीय इतिहास में त्रिपक्षीय संघर्ष के रूप में जाना जाता है।
कन्नौज के लिए दोनों धर्मपाल, पाल राजा और प्रतिहार राजा, वत्सराज एक दूसरे के खिलाफ भिड़ गए। प्रतिहार राजा, वत्सराज विजयी हुआ लेकिन उन्हें राष्ट्रकूट राजा ध्रुव प्रथम से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, राष्ट्रकूट राजा दक्षिण में अपने राज्य को लौट गये, पाल राजा धर्मपाल ने स्थिति का फायदा उठाते हुए कन्नौज पर कब्जा कर लिया। लेकिन कन्नौज पर उसका नियंत्रण अस्थायी था।
इस प्रकार त्रिपक्षीय संघर्ष शुरू हुआ जो दो सदियों तक चला और इसने लंबे समय तक सभी तीन राजवंशों को कमजोर किया। इसके परिणामस्वरूप देश का राजनीतिक विघटन हुआ और इसका लाभ मध्य-पूर्व से इस्लामी आक्रमणकारियों को हुआ।
कन्नौज का महत्व
कन्नौज गंगा व्यापार मार्ग पर स्थित था और रेशम मार्ग से जुड़ा था। इससे कन्नौज रणनीतिक और व्यावसायिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण बन गया था। कन्नौज उत्तर भारत में हर्षवर्धन के साम्राज्य की तत्कालीन राजधानी भी थी।
यशोवर्मन ने कन्नौज में 730 ईस्वी के आसपास साम्राज्य स्थापित किया। वह वज्रायुध, इंद्रायुध और चक्रायुध नाम के तीन राजाओं का अनुगामी बना जिन्होंने कन्नौज पर 8वीं सदी के अंत से 9वीं शताब्दी के पहली तिमाही तक राज किया था।
दुर्भाग्य से, ये शासक कमजोर साबित हुए और कन्नौज की विशाल आर्थिक और सामरिक क्षमता का लाभ लेने के लिए कन्नौज के शासक,  भीनमल (राजस्थान) के गुर्जर-प्रतिहार,  बंगाल के पाल  और बिहार तथा मान्यखेत (कर्नाटक) के राष्ट्रकूट एक दूसरे के खिलाफ युद्ध करते रहे।
कन्नौज के लिए यह त्रिपक्षीय संघर्ष लगभग दो सौ वर्षों चला और अंतत: इसका परिणाम गुर्जर-प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय के पक्ष में रहने के साथ इस युद्ध का समापन हो गया। नागभट्ट द्वितीय ने कन्नौज को गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य की राजधानी बनाया। इस साम्राज्य ने लगभग तीन सदियों तक शासन किया।

चोल साम्राज्य (9वीं सदी A D से 12वीं सदी A D तक) : 2

चोल साम्राज्य (9वीं सदी A D से 12वीं सदी A D तक) :


विजयालय चोल
विजयालय चोल प्रथम मध्यकालीन  चोल शासक था जिसे चोल राज्य के पुनः स्थापना का श्रेय जाता है | उसकी अपनी राजधानी थंजौर में थी | विजयालय पललवा का सामंत था | इसने पादुकोट्टई मे सोलेस्वरा मंदिर का निर्माण कराया था |
आदित्य चोल 1
विजयालय की मृत्यु के बाद उसके पुत्र आदित्य चोल ने पदभार संभाला | शिव का बड़ा भक्त होने के कारण आदित्य ने कावेरी नदी के किनारों पर कई शिव मंदिरों का निर्माण कराया था  |
परांतका चोल 1
इसने पाण्ड्य राजा को हराया और मदुरकोण्डा का खिताब को धारण किया |
राजराजा  चोल 1
कुछ कम प्रसिद्ध राजाओं के बाद राजराजा  चोल 1 ने राजगद्दी संभाली | इसका नाम जन्म के समय अरुल्मोज़्हि वर्मन था | इसे अरुन्मोज़्हि उदयर पेरिया उदयर के नाम से भी जाना जाता है | इसके समय चोल राज्य ने पूरा तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा के भाग और आंध्र प्रदेश, पूर्ण केरल  और श्रीलंका को जीत लिया था | राजराजा  चोल 1 ने थंजौर में राजराजेश्वरम मंदिर का निर्माण कराया जो अब यूनेस्को की विश्व धरोहर है | यह मंदिर पेरुवुडाइयर कोविल या बृहदीस्वरर मंदिर के नाम से जाना जाता है |
राजेंद्र चोल -1
राजराजा  चोल 1 के बाद 1014 A D में इसका बेटा राजेंद्र चोल 1 उत्तराधिकारी बना जिसने 1014 A D  तक शासन किया | वह राजराजा  चोल1 से भी ज्यादा महत्वाकांशी था | इसके द्वारा किए गए मुख्य आक्रमण और विजय निम्न हैं :
  • राजेंद्र चोल 1 ने पूर्ण श्रीलंका को जीत लिया और उसके राजा को 12 साल तक बंदी बनाए रखा |
  • पश्चिमी चालुक्य  के सम्राट को मसकी के युद्ध में हराने के बाद पूर्वी चालुक्य को भी जबरदस्ती आत्मसमर्पण के लिए विवश कर दिया |
  • राजेंद्र चोल 1 की सेनाओं ने कलिंग, पाल और गंगाओं पर विजय प्राप्त की और इस कारण  इसे गंगाईकोंडा की उपाधि मिली  |
  • उल्लेखनीय ढंग से राजेंद्र 1 की जल सेना ने मालया और सुमात्रा राज्यों को पराजित किया तथा केदाह पर कब्जा कर लिया |
  • राजेंद्र चोल 1 ने चोल साम्राज्य की नई राजधानी गंगाईकोण्डा चोलपुरम, कलिंग, पाल और गंगाओं  के ऊपर विजय दर्शाने के लिए बनाई |
राजाधिराज चोल
राजेंद्र चोल-1 के बाद राजाधिराज ने राजगद्दी संभाली | वह मैसूर के निकट कोप्पम के युद्ध में मारा गया |
राजेंद्र चोल-II
कविता और नृत्य का महान संरक्षक, इसने अपना समर्थन संगीत नृत्य नाटिका राजराजेस्वर नाटकम को दिया
विराराजेन्द्र चोल
एक प्रभावकारी शासक जिसका शासन 1063-1070 A D तक था | वह राजेन्द्र चोल का छोटा भाई था | वह एक महान योद्धा के साथ साथ कला का महान प्रशंसक था |

इसके बाद अथिराजेन्द्र चोल के द्वारा पदभार संभाला गया जो अपने राज्य की रक्षा करने में ज्यादा शक्तिशाली नहीं था | उसके शासन में राष्ट्र विद्रोह हुआ जिसमे वह मारा गया | इसकी मृत्यु के बाद मध्यकालीन चोल राजवंश समाप्त हो गया |

चोल साम्राज्य ( 9वीं सदी A D से 12वीं सदी A D तक

चोल साम्राज्य ( 9वीं सदी A D से 12वीं सदी A D तक) 


बाद के चोल का युग 1070 A D से 1279 A D  तक रहा | इस समय तक चोल साम्राज्य ने अपने मुकाम को पा लिया था और विश्व का सबसे शक्तिशाली साम्राज्य बन गया था | चोलाओं ने दक्षिण पूर्वी एशियन देशों पर कब्ज़ा कर लिया और इस समय इनके पास विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना और जल सेना थीं |
चोल राज्य का पतन
चोल साम्राज्य मे संकट आने के साथ विराराजेन्द्र चोला का 1070 A D  में देहांत हो गया | आगे, विक्रमादित्य V I,उसके बेटे ने स्मरणीय प्रतिष्ठा हासिल की और जल्दी ही चोल समाज का उत्तरदायित्व संभालना  शुरू कर दिया | जब विराराजेन्द्र का स्वर्गवास हुआ था तब चोल साम्राज्य में एक विद्रोह (शायद धार्मिक ) था |  विक्रमादित्य V I गंगाईकोण्डा चोलपुरम में एक माह के लिए रहे और उसके बाद अपनी राजधानी में फिर दौरा किया |गंगाईकोण्डा चोलपुरम मे उन्होने अथिराजेन्द्र को नया राजा बना दिया | दूसरी तरफ, कुछ ही महीनों में अथिराजेन्द्र एक नए विद्रोह के झोंके में फंस गए | जब अथिराजेन्द्र की मृत्यु हो गई, तब राजेंद्र चोल ने चोल राजगद्दी को हथिया लिया | यह चोल राजाओं के आरंभ की एक नई लकीर थी जिसे बाद के चोलाओं के तौर पर जाना गया |
कुलोत्थुंगा चोल-I (1070-1120 A D )
राजेंद्र चोल-1 की पुत्री  अम्मानगा देवी का विवाह पूर्वी चालुक्यों के वेंगी राजा राजराजा नरेंद्र के साथ हुआ | इस एकीकरण की संतान थी राजेंद्र चोल जोकि बाद मे कुलोत्थुंगा-1 बना | कुलोत्थुंगा चोल-1 ने कलिंग में 2 सैनिक कार्यवाही करीं | कुलोत्थुंगा के नेतृत्व में श्रीलंका को निकालकर पूर्ण साम्राज्य में एकीकरण रहा | फिर भी पश्चिमी चालुक्यों और चोल के बीच तुंगभद्रा नदी एक बाह्य सतह की तरह थी | 1120 A D  में विक्रम चोल इसका उत्तराधिकारी बना |
विक्रम चोल 1120- 1135 A D  
कुलोत्थुंगा चोल-1 ने विक्रम  चोल को वेंगी का राजपाल नियुक्त किया | इसका आहवान 1118 A D में हुआ और इसे राज्य प्रतिनिधि नियुक्त घोषित कर दिया गया | इसने अपने पिता कुल्लोत्थुंगा के साथ  शासन किया जब तक उसके पिता का देहांत 1122 A D  में नहीं हो गया | पश्चिमी चालुक्य बहुत ऊंची उड़ान भर रहे थे और उन्होने पूर्वी चालुक्य  पर आक्रमण कर वेंगी को जीत लिया | 1133 A D  में कुल्लोत्थुंगा चोल II, विक्रम चोल का उत्तराधिकारी बना |
कुलोत्थुंगा चोल II 1133 A D -1150 A D
कुलोत्थुंगा चोल II विक्रम चोल का बेटा व उत्तराधिकारी था | इसके खाते में कोई भी ऐतिहासिक लड़ाई नहीं है | वह चिदम्बरम मंदिरों की धन आदि से सहायता  करता था | 1150 A D में राजराजा चोल II इसका उत्तराधिकारी बना |
राजराजा चोल II  1150 -1173 A D
कुल्लोथुंगा चोल III  ने राजराजा चोल को अपना वारिस 1146 A D मे बनाया | उसका पूरा नियंत्रण कलिंग, वेंगी, चेरा, पाण्ड्य आदि के क्षेत्रों  पर था और इसने श्रीलंका को भी हमला किया परंतु इसके प्रभुत्व के अंतिम सालों में इसके साम्राज्य, जो पहले पाण्ड्य का क्षेत्र था ने राजनैतिक अशांति देखी |उसके गुजर जाने से पहले, उसने राजाधिराज चोल II को 1163 A D में अपना वारिस बना दिया | इसका उत्तराधिकारी राजाधिराज चोल II बना |
राजाधिराज चोल II 1166 A D – 1178 A D
राजाधिराज चोल II, राजराजा चोल II का उत्तराधिकारी बना | इसका शासन काल में चोल राज्य को आगे के दोषों के लिए जाना गया  जिसमें  पाण्ड्य  के बीच आम जागीरदारों का आधिपत्य था | पाण्ड्य के बीच राजनैतिक युद्ध हो गया जिसमे चोलाओं के दखलंदाज़ी व देखरेख की आवश्यकता पड़ी | परंतु पाण्ड्य को  प्रसिद्धि मिलने शुरू हो गई और केंद्र चोल राज्य धीरे धीरे कमजोर पड़ने लगे | 1178 A D में कुलोथूङ्गा चोल II, राजराजा चोल का उत्तराधिकारी बना |
कुलोत्थुंगा चोल III  1178 -1218 A D      
कुलोत्थुंगा चोल III वेनाद के चेराओं, मदुरै में पाण्ड्य, श्रीलंका के सिंहला राजाओं  और मैसूर के होयसलाओं को बंदी बनाने मे सक्षम हुआ  | सदी ने घुमाव लिया और चोल साम्राज्य के दस्ता युक्त राजा जतवर्मन कुलसेकरन I ने चोलाओं के विरूद्ध विद्रोह किया और साल 1290 में मदुरा राजगद्दी पर जीत हासिल की |  चोलाओं ने उस पर आक्रमण किया और मदुरै को हथिया लिया | जतवर्मन कुलसेकरन I ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ चोल राजा कुलोत्थुंगा के सामने हथियार डाल दिये  और उसके आत्मसमर्पण  के बाद , वह अपनी राजधानी दोबारा गया | परंतु इसके दौरान, मदुरै में पहले  पाण्ड्य का राज्याभिषेक भवन नष्ट हो गया  और इसमें वे तमाम दस्तावेज भी नष्ट हो गए जिनमे पाण्ड्य की पहले की कुछ जानकारी थी | इस हमले का बदला लेने के लिए कुलसेकरन के छोटे भाई मारवर्मन सुंदरा पाण्ड्य, जो 1216 A D  में शासन में आया, ने चोल राज्य पर आक्रमण कर दिया | सुंदरा पाण्ड्य के राजाओं ने चोल राजाओं के थ्ंजौर और उरईयूर के शहरों पर कब्जा कर लिया और चोल राजाओं को देश से निकाल दिया |उसकी सेना ने चिदम्बरम तक की पद यात्रा की और उसकी विजय की याद मे चिदम्बरम मंदिर मे तुलाभारम  किया और उसके वज़न के बराबर धन का दान दिया | परंतु, चोलाओं के ऊपर सुंदर पाण्ड्य की विजय के लिए होयसला सेना ने सरी रंगापट्टम की ओर पदयात्रा की | होयसला राजा वीरा बाल्लला III के दाखल के बाद चोल राज्यों को लौटा दिया गया परंतु, अब चोलाओं ने सुंदर पाण्ड्य का आधिपत्य स्वीकार कर लिया | यह द्वितीय पाण्ड्य साम्राज्य का पुनः जागरण और शक्तिशाली चोल सत्ता का पतन था |
राजराजा चोल III 1216-1256 A D     
जुलाई 1216 में जब राजाराज चोल III की सत्ता आई , पूर्व चोलाओं की तुलना में चोल राज्य एक संक्षिप्त प्रांत था | पाण्ड्य का दक्षिण और वेंगी में अहम नियंत्रण था और दूसरे क्षेत्र होयसलाओं के अंदर थे | पाण्ड्य की सेना ने चोल राजधानी मे प्रवेश कर लिया और राजराजा चोल III भाग गए | उन्हें सेंदमंगलम में कैद कर लिया गया | होयसला के राजा नरसिंहा ने दखल डाला और तभी चोल राजा को रिहा किया गया | राजराजा चोल III ने अपने बेटे राजेन्द्र चोल को 1246 A D में वारिस बनाया |
राजेंद्र चोल III  1246- 1280 A D     
राजेंद्र चोल की प्रभुता 1246 A D मे आई | उसने चोल राज्यों के तेज़ी से हो रहे पतन को रोकना चाहा पर इस समय होयसला विरोधात्मक हो गए थे और पाण्ड्य प्रभावशाली बन गए थे | चोल राज्य का पतन राजेंद्र चोल के साथ हो गया |

दिल्ली सल्तनत : गुलाम वंश का शासन

दिल्ली सल्तनत : गुलाम वंश का शासन


कुतब-उद-दीन ऐबक, मुहम्मद गौरी के सिपाहसालार के साथ उसका ग़ुलाम भी था | कुतब -उद-दीन ऐबक का जन्म मध्य एशिया के तुर्की परिवार में हुआ था और उसे बचपन में ही ग़ुलाम के तौर पर बेच दिया गया था | सुल्तान मुहम्मद गौरी के राजपाल होने के कारण कुतब-उद-दीन ने बनारस को 1194 A D में बर्खास्त कर दिया | इसने अजमेर के राजा को भी हराया | इसने ग्वालियर पर विजय प्राप्त करने के बाद राजा सोलंखोल से ज़बरदस्ती शुल्क अदा करवाया | इसके अलावा, इसने गुजरात के राज्यों पर भी विजय हासिल की |
इल्तुत्मिश, कुतब-उद-दीन ऐबक ( 1206-11) का उत्तराधिकारी बना जिसके बाद रज़िया (1236-40) और बलबन (1265-85) ने राजभार संभाला | कुतब-उद-दीन ऐबक ने क़ुतुब मीनार की नींव रखी परंतु इल्तुत्मिश ने इसे पूरा कराया था | चौगान खेलने के दौरान अपने घोड़े से गिरने के कारण कुतब-उद-दीन की मृत्यु हो गई |
1206 A D  में मुहम्मद गौरी की हत्या के बाद, कुतब-उद-दीन ऐबक भारत का सुल्तान बन गया और  ममेलुक वंश या दास वंश परंपरा की नींव रखी |1206 A D में इसे मुहम्मद गौरी के द्वारा नैब-उस-सल्तनत ( गौरी के भारतीय साम्राज्य के राजपाल ) के तौर पर नियुक्त कर दिया |
कुतब-उद-दीन ऐबक से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य निम्न हैं:
  • इसने सिर्फ 4 साल के किए शासन किया | चौघन खेलने के दौरान 2010 में इसकी मृत्यु हो गई |
  • कुतब-उद-दीन दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक था |
  • वह अय्बक जाति का तुर्क था |
  • दयालु होने के कारण इसे सुल्तान “लाख बक्ष” भी कहा गया |
  • कुतब-उद-दीन ऐबक को कुतुब मीनार की नींव रखने का श्रेय जाता है जिसका नाम सूफी संत ख्वाजा कुतब –उद-दीन बख्तियार काकी के ऊपर रखा गया था |
  • इसने क़ुतुब अल इस्लाम मस्जिद का भी कार्यभार संभाला |
  • इसके दामाद इल्तुत्मिश ने इसकी मृत्यु के बाद कार्यभार संभाला |
  • कुतब-उद-दीन ऐबक का किला पाकिस्तान के लाहौर में है |
इल्तुत्मिश  :
यह इल्लाबरी जाति का तुर्क था | वह ऐबक का दामाद था और ऐबक की मृत्यु के बाद दिल्ली का अगला सुल्तान बना | उसके नाम से दिल्ली के निकट महरौली में हौज़-इ-शमशि नामक इमारत है | इसने क़ुतुब मीनार का कार्य पूरा कराया जिसे इसके पूर्वजों ने आरंभ किया था |
इल्तुत्मिश ने दिल्ली सल्तनत में इक्ता प्रणाली की भी शुरुआत की जिसमे खेती पर कर की प्रथा थी | इक्ता प्रणाली के अंतर्गत, एक अधिकारी को राज्य से तनख्वा के बदले  में राजस्व कर का अनुदान दिया जाता था |हालांकि, इक्ता प्रणाली वंशानुगत नहीं थी | इक्ता प्रणाली ने सल्तनत के दूर के भागों को केंद्र सरकार से जोड़ दिया था |
चांदी टांका और ताँबा जीटल की शुरुआत का श्रेय भी इल्तुत्मिश को जाता है | चाँदी टांके का वज़न 175 इकाई था |
इल्तुत्मिश के शासन के दौरान चेंगेज़ खान के नेतृत्व में मंगोलों ने भारत पर आक्रमण किया | परंतु उन्होने जल्द ही भारत को छोड़ दिया और मुल्तान, सिंध और क़बचा की तरफ चले गए |
इल्तुत्मिश के देहांत के बाद रज़िया दिल्ली सल्तनत की सुल्तान बन गई | परंतु यह इसके लिए आसान नहीं था | सुल्तान बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह था कि इल्तुत्मिश ने अपने सभी पुत्रों को अवगुणता पाई और रज़िया राजगद्दी को संभालने के लिए प्रत्येक रूप से उपयुक्त थी | इसलिए, इल्तुत्मिश ने रज़िया को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया | परंतु छिहल्गनी या मुख्य चालीस तुर्कियों ने इल्तुत्मिश की अंतिम इच्छा का विरोध किया और उसके पुत्र रुक्नउद दीन फिरूज़ को राजगद्दी पर बैठा दिया |
रुक्न उद दीन फिरूज़ अयोग्य था और अपने ही इंद्रिय आनंदों में ज्यादा व्यस्त हो गया तथा राज्य के मसले अव्यवस्थित हो गए | 7 महीनो के अंदर ही रुक्न उद दीन फिरूज़ की  हत्या कर दी गई | 1236 A D  में रज़िया ने  रुक्न उद दीन के बाद पदभार संभाला | रज़िया ने 1240 तक साड़े तीन साल तक शासन किया | यद्यपि, एक अच्छे शासक के सभी गुण रज़िया में मौजूद दे परंतु छिहल्गनी ( 40 तुर्की अधिकारियों का दल ) ने कभी भी औरत के शासन को स्वीकार नहीं किया |उन्होने रज़िया के खिलाफ विद्रोह किया जब उसने अपने पसंदीदा याक़ूत को अस्तबलों का संचालक नियुक्त कर दिया | याक़ूत अबिसीनियल था जिसने तुर्क-अफ़गान वंशों में ईर्ष्या जगाई |
विद्रोही मुखियों को  भटिंडा के राजपाल, मलिक अल्तुनीय का साथ मिला | जल्दी ही दो विद्रोही दलों के बीच में युद्ध हुआ जिसमे याक़ूत मारा गया और रज़िया को बंदी बना लिया गया |
रज़िया ने अल्तुनीय से विवाह किया और दोनों ने मिलकर दिल्ली सल्तनत को वापिस पाना चाहा जिस पर रज़िया के भाई मुईज़ुद्दीन बहराम शाह ने कब्जा कर रखा था | हालांकि, रज़िया और उसका शौहर हार गए और उन्हे वहाँ से भागने के लिए मजबूर कर दिया गया | कैथल की तरफ भागने के दौरान जाटों ने इन्हे पकड़ लिया और इनकी  हत्या कर दी |
मुईज़ुद्दीन बहराम ने दो साल के लिए  शासन किया जो कि हत्याओं और धोखेबाज़ी से भरा था | बाद में उसकी सेना ने ही उसकी हत्या कर दी | परिणाम स्वरूप  इस काल ने दिल्ली सल्तनत के सिंहासन पर कुछ कठपुतली राजाओं को बैठे देखा  |
नसीर-उद-दीन महमूद , इल्तुत्मिश के सबसे छोटे पुत्र ने 1246 से 1266 तक शासन किया, जिसे तुर्क अधिकारी बलबन ने काम मे सहायता की | बाद में बलबन नसीर-उद-दीन महमूद का उत्तराधिकारी बना |

भारतीय प्रायद्वीप में गुप्त के बाद के राजवंश

भारतीय प्रायद्वीप में गुप्त के बाद के राजवंश


गुप्त काल के बाद (750 ई. पू. तक)
5वीं शताब्दी के अंत के दौरान गुप्त साम्राज्य का बिखराव शुरू हो गया था। शाही गुप्तों के समाप्त होने के साथ साथ मगध और इसकी राजधानी पाटलिपुत्र ने भी अपना महत्व खो दिया था। इसलिए, गुप्त काल के बाद की अवधि प्राकृतिक लिहाज से बहुत अशांत थी। गुप्तों के पतन के बाद उत्तर भारत में पांच प्रमुख शक्तियां फैल गयी थी। ये शक्तियां निम्नवत् थी:
हूण: हूण मध्य एशिया की वह दुर्लभ प्रजाति थी जिसका आगमन भारत में हुआ था। कुमारगुप्त के शासनकाल के दौरान, हूणों ने पहली बार भारत पर आक्रमण किया था। हालांकि, कुमारगुप्त और स्कन्दगुप्त राजवंश के दौरान वे भारत में प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके थे। हूणों ने तीस साल की एक बेहद ही कम अवधि के लिए भारत पर राज किया था। हूणों का वर्चस्व उत्तर भारत में स्थापित हुआ था। तोरामन उनका एक सर्वश्रेष्ठ शासक था जबकि मिहिरकुल सबसे शक्तिशाली और सुसंस्कृत शासक था।
मौखरि: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कन्नौज के आसपास के क्षेत्र पर मौखरियों का कब्जा था। उन्होंने मगध के कुछ हिस्से पर भी विजय प्राप्त की थी। धीरे-धीरे उन्होंने बाद में गुप्तों को सत्ताविहीन कर दिया और उन्हें मालवा जाने के लिए मजबूर कर दिया।
मैत्रक: शायद अधिकांश मैत्रक ईरानी मूल के थे और वल्लभी के रूप में राजधानी के साथ गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में शासन किया। भटरक के मार्गदर्शन में वल्लभी शिक्षा, संस्कृति और व्यापार तथा वाणिज्य का केंद्र बन गयी थी। इसने सबसे लंबे समय तक अरबों से रक्षा की थी।
पुष्यभूति: थानेश्वर (दिल्ली का उत्तरी भाग) पुष्यभूति की राजधानी थी। प्रभाकर वर्धन इस वंश का सबसे विशिष्ट शासक था जिसने परम भट्टारक महाराजाधिराज की पदवी धारण की थी। उसका मौखरियों के साथ एक वैवाहिक गठबंधन था। वैवाहिक गठबंधन ने दोनों साम्राज्यों को मजबूत बनाया था। हर्षवर्धन इसी गोत्र से संबंध रखते थे।
गौड: गौड़ों ने बंगाल के एक क्षेत्र पर शासन किया और बांकि चार साम्राज्य काफी कम प्रसिद्ध थे। शशांक इनका सबसे शक्तिशाली और महत्वाकांक्षी शासक था। उसने मौखरियों पर आक्रमण कर ग्रहवर्मन की हत्या कर दी थी तथा राज्यश्री को हिरासत में ले लिया था।
हर्षवर्धन का राजवंश:
हर्षवर्धन (606-647 ईस्वी): हर्षवर्धन ने लगभग 1400 साल पहले शासन किया था।
कई ऐतिहासिक स्त्रोत जो हर्षवर्धन के शासनकाल का हिस्सा थे: -
ह्वेनसांग: 'सी-यू-की' की रचना की।
बाण भट्ट: हर्षचरित, कादम्बरी और पार्वतिपरिणय (संस्कृत में हर्षवर्धन की शक्ति/ जीवनी के अभ्युदय का एक विवरण)।
हर्ष के स्वयं के नाटक: राजनीति के विषय में रत्नावली, नागभट्ट और प्रियदर्शिका। हरिदत्त और जयसेन को भी हर्ष का संरक्षण प्राप्त था।
हर्ष की शक्ति में वृद्धि: अपने बड़े भाई राज्यवर्मन की मृत्यु के बाद 606 ईस्वी में हर्ष सिंहासन पर विराजमान हुआ। बंगाल के शासक के खिलाफ अपने भाई की मौत का बदला लेने और अपनी बहन को रिहा करवाने के उसने सेना का नेतृत्व किया। गौड़ों के खिलाफ वह अपने पहले मिशन में असफल रहा था, लेकिन जल्द ही उसने अपने साम्राज्य का विस्तार कर लिया था।
हर्ष को आम तौर पर भारत के अंतिम महान हिन्दू सम्राट के रूप में जाना जाता था। लेकिन वह कट्टर हिंदू शासक नहीं था। उसने कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा को छोड़ उत्तर भारत में ही अपनी शक्ति को सीमित कर दिया था जहां उसका सीधा नियंत्रण था।
हर्षवर्धन का प्रशासन:-
अधिकारी                    प्रशासनिक क्षेत्र
महासंधि ब्रिग्राहक           शांति और युद्ध के बारे में फैसला करने वाला अधिकारी
महाबलाधि कृत             थल सेना का प्रमुख अधिकारी
बलाधिकृत                  कमान्डर
आयुक्तक                   सामान्य अधिकारी
वृहदेश्वर                     अश्व सेना का प्रमुख
दूत राजस्थारुया              विदेश मंत्री
कौतुक                       हस्ती सेना का प्रमुख
उपरिक महाराज              राज्य प्रमुख
वाकटक साम्राज्य
वाकटक साम्राज्य मध्य तीसरी शताब्दी ईस्वी के दौरान डेक्कन में स्थित था। राज्य, पश्चिम में अरब सागर से पूर्वी छत्तीसगढ़ के कुछ भागों के साथ-साथ उत्तर में मालवा और गुजरात के दक्षिणी किनारों से दक्षिण में तुंगभद्रा नदी तक विस्तारित हो गया था। वाकटक डेक्कन में सातवाहन के उत्तराधिकारी थे और उत्तरी भारत में गुप्तों के समकालीन भी थे।
राजवंश का संस्थापक विध्याक्ति (250 ई.पूं -270 ई.पू.) था जिसका नाम विंध्य देवी से लिया गया था जिसके नाम पर बाद में पहाड़ नामित हुआ था।
चालुक्य
चालुक्यों ने रायचूर दोआब पर शासन किया था जो कृष्णा और तुंगभद्रा की नदियों के बीच स्थित था। ऐहोल (मंदिरों का शहर) चालुक्यों की पहली राजधानी होने के साथ-साथ व्यापर का केंद्र थी जिसे बाद में इसके चारों ओर मंदिरों की संख्या ज्यादा होने से धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। पुलकेसिन प्रथम के दौरान चालुक्यों की राजधानी बादामी स्थांतरित की गयी थी। बादामी को वातापी के रूप में भी जाना जाता था।
पल्लव
इस राज्य की राजधानी कांचीपुरम थी जो कावेरी डेल्टा चारों ओर फैली हुयी थी। पल्लवों ने सातवाहनों के पतन के बाद दक्षिण भारत में एक शक्तिशाली राज्य की स्थापना की और छठीं शताब्दी से आठवीं शताब्दी के अंत तक शासन किया था। तत्पश्चात् वे आंध्र और फिर वहां से कांची चले गये जहां उन्होंने शक्तिशाली पल्लव साम्राज्य की स्थापना की।
पल्लव की उत्पत्ति
पल्लवों की उत्पत्ति के संबंध में कई विवाद रहे हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण निम्न प्रकार हैं-
• संभवतः वे यूनानी पारथीयों के वंशज थे जो सिकंदर के आक्रमण के बाद भारत आये थे।
• संभवत: वे एक स्थानीय आदिवासी कबीले के थे जिन्होंने तोंडैन्नाडु या लता भूमि पर अपना आधिपत्य स्थापित किया था।
• वे चोल -नागों के विवाह से उत्पन्नित थे
• वे उत्तर के रूढ़िवादी ब्राह्मण थे और उनकी राजधानी कांची थी।
पल्लव राजवंश के महत्वपूर्ण शासक
सिंहविष्णु: इस वंश का प्रथम महत्वपूर्ण शासक था। सिंहविष्णु ने चोलों के क्षेत्र पर आधिपत्य स्थापित कर लिया था और बाद में सीलोन सहित अन्य दक्षिणी क्षेत्रों पर राज किया।
महेन्द्रवर्मन प्रथम: पुलकेशिन द्वितीय ने उसे पराजित कर दिया था। सेंट अप्पर और विद्वान भारवि द्वारा उसका संरक्षण किया गया था। महेन्द्रवर्मन प्रथम ने एक व्यंग्य नाटक 'मत्तविलास प्रहसन' की रचना की थी।
नरसिंहवर्मन प्रथम: वह पुलकेशिन द्वितीय पर अपनी जीत के लिए प्रसिद्ध था जिसने पुलकेशिन द्वितीय के साम्राज्य पर आधिपत्य स्थापित कर लिया था। उसने वातापिकोंड (वातापी को पराजित करने वाला) की उपाधि धारण की थी। बाद में नरसिंहवर्मन प्रथम ने चोल, चेर, और पांडंयों को भी पराजित किया। ह्वेनसांग ने उसके शासन काल के दौरान ही कांचीपुरम का दौरा किया था। नरसिंहवर्मन प्रथम ने महाबलीपुरम शहर (ममाल्लापुरम) और प्रसिद्ध शैलकृत विशालकाय (एकल पत्थर से बने मकबरा) मंदिरों की स्थापना की थी। दो अभियानों के लिए उसने नौसेना को सीलोन भेजा था।
महेन्द्रवर्मन द्वितीय: विक्रमादित्य प्रथम ने उसकी हत्या कर दी थी।
अन्य पल्लव राजाओं में परमेश्वरवर्मन प्रथम, नरसिंहवर्मन द्वितीय, परमेश्वरवर्मन द्वितीय और नंदीवर्मन द्वितीय शामिल थे।