Tuesday, July 31, 2018

चातुर्मास विशेष में-

चातुर्मास विशेष में-
   **********
त्रिभुवनकमनं तमालवर्ण
 रविकरगौरवराम्बरं दधाने ।
वपुरलककुलावृताननाब्जं
   विजयसखे रतिरस्तु में$वृद्धा ।।
  ( श्रीमद्भागवत 1/9/33 )

भावार्थ:- जिनका दिव्य देह त्रिभुन सुन्दर एवं श्याम तमाल के समान श्याम वर्ण है,जिस पर सूर्य की रश्मियो के समान श्रेष्ठ पीताम्बर लहराता रहता है और कमल- सदृश श्रीमुख पर घुँघराली अलकावली लटकती रहती है; उन अर्जुन के सखा श्रीकृष्ण में मेरी निष्कपट रति-प्रीति हो।

      !! राधे राधे  !!
           ✍☘💕

*जिन्दगीं को देखने का* *सबका*

*जिन्दगीं को देखने का*
              *सबका*
*अपना अपना नजरिया होता है*

*कुछ  लोग  भावना  में  ही*
*दिल की बात कह देते है,*
              *और...*
   *कुछ  लोग  गीता  पर  हाथ*
   *रख कर भी सच नहीं बोलते*

      🙏🙏 *जय श्री राधेकृष्णा*🙏🙏

जापान दुनिया के सबसे विकसित देशों में आता है और जापान की टेक्नोलॉजी के बराबरी अभी तक कोई भी देश नहीं कर सका है।

जापान दुनिया के सबसे विकसित देशों में आता है और जापान की टेक्नोलॉजी के बराबरी अभी तक कोई भी देश नहीं कर सका है। जापान के लोग पहले से ही अपनी अलग सोच पर काम करते रहते हैं इसलिए आज जापान टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे है आज हम आपको जापान की कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी बताएंगे जो आपको हैरान कर देगी।



जापान में जगह की बहुत कमी है और इस समस्या का समाधान निकालते हुए यहां के इंजीनियरों ने अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई है। इस पार्किंग में एक के बाद एक सैकड़ों गाड़ियां पार्क की जा सकती है और गाड़ी का मालिक अपनी कार को विशेष कोड लिखकर निकाल सकता है।



जापान में पानी की कमी को रोकने के लिए यहां वास वेशन के पानी को भी जमा किया जाता है और इस पानी का उपयोग टॉयलेट में में किया जाता है। इसके लिए यहां विशेष प्रकार के टॉयलेट सीट बनाए गए हैं।



जापान में जगह की बहुत कमी है इसलिए यहां के इंजीनियरों ने हाईवे बनाने का यह अनूठा उपाय निकाला, आप इमेज में जापानी इंजीनियरों की इस टेक्नोलॉजी को देख सकते हैं।

द विश्वयुद्ध में पूरी तरह तबाह हो चुके जापान ने आज दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है ।

द विश्वयुद्ध में पूरी तरह तबाह हो चुके जापान ने आज दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है । जापान आज एक वैश्विक महासत्ता को हाँसिल कर सके इतनी ताकत है इस देश के पास । ये सब इसिलए मुमकिन है क्योंकि यहाँ का कानून तो ऐसा है ही मगर जापान के लोग भी इतने समझदार और अनुशाषित प्रिय है । यहाँ हर कोई अपना काम अच्छी तरह से समझता है और करता है । यहाँ सरकार के सभी नियमो को अच्छी तरह से पाला जाता है । घर,गालिया,रास्ते,बगीचे, पब्लिक प्लेस सभी को स्वच्छ रखना ये लोग अच्छी तरह से समझते है । भारत मे ऐसी समझदारी दिखाना जापान से कोसो दूर है । आज हम जापान की कुछ ऐसी ही तस्वीरे आपको दिखाएंगे जिससे पता चलता है कि जापान दूसरे देशों से क्यो अलग है ।

ये तस्वीर है जापान के बिजनेस प्लेस के कार पार्किंग की । यहाँ पर लोग अपनी कार बहोत ही अच्छी तरह कार पार्किंग में ही पार्क करते है और आसानी से कोई भी कार किसी भी वक्त निकाली जा सके इस तरह से पार्क करते है । इंडिया में लोग भीड़ वाले इलाके में भी कही पर अपनी कार पार्क कर देते है । जब पुलिस द्वारा दंड लिया जाता है तो तुरंत ही अपनी धौस जमाने के लिए पॉलिटिक्स को बीचमे खड़ा कर देते है । में वो हु मुझको नही जानते वगेरा ।



ये तस्वीर है जापान के जीब्रा क्रॉसिंग की । जहाँ पर लोग सड़क के नियमो का पालन करके ही चलते है । हमारे यहाँ ऐसे नियमो की सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती है । तभी तो भारत सड़क दुर्घटना में सबसे आगे है ।



ये तस्वीर जापान के घरों के बाहर से नालो में से बहता साफ पानी की है जिसमे रंगबिरंगी मछलियां तैरती नजर आ रही है । भारत मे नालो की बात आते ही हमारे दिमाग मे गंदगी के सिवा कुछ नही आएगा ।



ये तस्वीर बया कर रही है जापान के अनुशासन प्रिय लोगो की । जहाँ सीढियो का वैसा ही इस्तेमाल किया जाता है जैसा उसका होना चाहिए । इंडिया में सीढियो का उपयोग किसी को गिराने और कूदने के लिए किया जाता है ।


ऐसी सुविधा आपको केवल जापान में ही मिलेगी । क्योकि सबसे गंदी चीज हमारा मोबाइल ही होता है । इसलिए कहाँ पर भी जाने से पहले अपने मोबाईल फोन को टिस्यू पेपर से साफ करने के लिए ऐसी सुविधा प्रदान की है जापान ने ।

ये बॉक्स क्यों रखा जाता हैं, जानिए इसका काम क्या हैं



जब ट्रेन किस स्टेशन में इन करती है तो ट्रेन के जीतने एक्सेल होते हैं या पहिए होते हैं उन्हें काउंट किया जाता है और ट्रेन जब स्टेशन के बाहर चली जाती है तो उस टाइम भी उस ट्रेन के पूरे पहिए को काउंट किया जाता है अगर दोनों कंडीशन में पहिए समान मिलते हैं या एक्सल उनका सेम होता है तो स्टेशन मास्टर को एक सिग्नल मिलती है.
जिससे पता चलता है कि जितनी ट्रेन के एक्सल या पहिया है उतने पूरे के पूरे आउट हो गए हैं इस बात का पता लगाने के लिए एक्सेल काउंटर को ट्रैक के नीचे लगाया जाता है जो कि उसके एक एक पहिए को काउंट करते हैं. जो एक्सेल काउंटर होते हैं इनका फीडबैक देने के लिए यहां पर इस बॉक्स के अंदर एक मशीन या डिवाइस लगा होता है.
जिससे कि पता चलता है कि सिग्नल है या फिर जितने रनिंग कर रही हैं वह पूरे आउट हुए हैं कि नहीं यहां पर आप इसको देख सकते हैं अगर हम इस बॉक्स को ओपन करें तो आप यहां पर देख सकते हैं कि इसके अंदर डिवाइस लगा बहुत सारे मशीन होते हैं और यहां पर दो एलईडी जल रही है एक ग्रीन और एक रेड ग्रीन का मतलब होता है



क्लियर मतलब कि जितने ट्रेनें इनकी उतने पूरे के पूरे आउट हो जाते हैं तो यहां पर ग्रीन लाइट मिलता है जिससे पता चलता है कि यह रोलर पूरी तरह से क्लियर है रेड लाइट जलने का मतलब होता है कि ट्रेन के जितने एक्सेल इन हुए उतने पूरे के पूरे आउट नहीं हुए.

12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार इस धाम में मौजूद 124 शिव मंदिर, जानिए शिव के इस पवित्र धाम "जागेश्वर" से जुडी करामाती बाते ?



सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा पाठ का विशेष महत्व माना गया हैं तो आज हम आपको शिव के पवित्र धाम में से एक जागेश्वर धाम के बारे में बताएँगे ?सावन के महीने में भक्तो का मेला आपने हर शिव मंदिर में देखा होगा लेकिन जागेश्वर धाम के प्रति लोगो में आस्था बहुत ज्यादा हैं इस सावन के महीने में वहा रोजाना लाखो संख्या में भक्त दर्शन हेतु पहुंचते हैं जबकि शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने की कामना करते हैं।


भगवान शिव की पूजा करने से कुंवारे लड़के-लड़कियों को मनचाहा वर या वधु मिलता है जबकि सुख-समृद्धि के साथ सफलता मिलने के साथ समस्त पाप दूर होते हैं आपको बता दे की यह जागेश्वर मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित हैं।

यह जागेश्वर धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार हैं जबकि इसमें 124 शिव मंदिर विद्यमान हैं, यह मंदिर बड़ी बड़ी शिलाओं से बने हुए हैं जबकि यह देवदार के जंगलो में मौजदू धाम हैं।

इन मंदिरो का निर्माण 3 काल कत्यरीकाल, उत्तर कत्यूरीकाल एवं चंद्र काल में हुआ जबकि इसकी दीवारों पर संस्कृत और ब्रह्म लिपि भाषा का इस्तेमाल किया गया हैं।

जागेश्वर में सारे शिव मंदिर केदारनाथ शैली में बने हुए हैं जबकि इसको भगवान शिव की तपस्थली के नाम से जाना जाता हैं यहाँ पर मौजूद 'महामृत्युंजय शिव मंदिर' सबसे विशाल और प्राचीन मंदिर हैं ,सावन के महीने में लाखो भक्तो की भीड़ शिव के दर्शन जबकि जलभिषेक के लिए आती हैं।



प्रेमचंद ने गोरखपुर में महात्‍मा गांधी का भाषण सुनकर छोड़ दी थी सरकारी नौकरी





गोरखपुरः कथा सम्राट, कालजयी उपन्‍यासकार और साहित्‍य के पितामह...जितने भी नाम लें, वे कम ही हैं. उसका कारण भी साफ है. मुंशी प्रेमचंद ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्‍होंने हमेशा सादगी भरा जीवन ही पसंद किया. आसपास जो देखा उसे कहानी और उपन्‍यास के रूप में शब्‍दों में पिरो दिया. यही कारण है कि उनके निधन के 82 साल बाद भी उनके उपन्‍यास और कहानियां हमारे इर्दगिर्द ही घूमते नजर आते हैं.
शायद यही वजह है कि उपन्‍यास की दुनिया में वैश्विक पटल पर मुंशी प्रेमचंद का नाम हमेशा के लिए अमर हो गया. गोरखपुर में महात्‍मा गांधी का भाषण सुनने के बाद उन्‍होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और स्‍वतंत्र लेखन करने लगे. मुंशी प्रेमचंद ने जीवन के 9 साल गोरखपुर में गुजारे. उन्‍होंने यहां पर प्रवास के दौरान कई कालजयी उपन्‍यास और कहानियों की रचना की. ईदगाह, नमक का दारोगा, रामलीला, बूढ़ी काकी और गोदान के चित्रण और किरदार भी गोरखपुर के ही हैं.

मुंशी प्रेमचंद (धनपत राय श्रीवास्‍तव उर्फ नवाब राय) ऐसे कालजयी उपन्‍यासकार थे, जिन्‍होंने अपनी लेखनी के दम पर पूरे विश्‍व में पहचान बनाई. साधारण कद-काठी, धोती-कुर्ता और सादगी उनकी पहचान रही है. आज उनकी 138वीं जयंती है, लेकिन उनके निधन के 82 वर्ष बाद भी उनकी कालजयी रचना ‘कफन’, ‘गबन’, ‘गोदान’, ‘ईदगाह‘ और ‘नमक का दरोगा‘ हर किसी को बचपन की याद दिलाती है. गोरखपुर में ही उन्‍होंने ऐसे कई उपन्‍यास को मूर्तरूप दिया, जिसके किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए.
मुंशी प्रेमचंद (31 जुलाई 1880 से 8 अक्टूबर 1936) किसी पहचान का मोहताज नहीं. मुंशी प्रेमचंद का 56 वर्ष की उम्र में काशी में निधन हुआ था. भारत के एक महान हिन्दी उपन्यासकार, जिनकी रचनाओं में गोरखपुरियत साफ़ झलकती है. उनका जन्म भले यहां नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने अपने कर्मों से गोरखपुर की एक अलग ही तस्वीर उकेर कर रख दी. आज भी वह घर जहां वह रहते थे और वो विद्यालय जहां उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा ली, उनकी दास्‍तां को बयां करता है. उन्होंने जहां कई कालजीय उपन्‍यासों की रचना की, उसके समीप ही मुंशी प्रेमचंद के नाम से पार्क भी स्थापित है.

आकाशवाणी के सेवानिवृत्‍त कार्यक्रम अधिकारी और साहित्‍यकार रविन्‍द्र श्रीवास्‍तव उर्फ जुगानी भाई बताते हैं, कि मुंशी प्रेमचन्द का जन्म 31 जुलाई 1880 को बनारस से लगभग छ: मील दूर लमही नामक गांव में हुआ था. उनके पूर्वज कायस्थ परिवार से आते थे, जिनके पास उस समय में छ: बीघा जमीन थी. प्रेमचन्द के दादाजी गुरु सहाय सराय पटवारी और पिता अजायब राय डाकखाने में क्लर्क थे. उनकी माता का नाम आनंदी देवी था. उन्‍हीं से प्रेरित होकर उन्होंने एक रचना ‘बड़े घर की बेटी‘ में ‘आनंदी‘ नामक पात्र बनाया था.
प्रेमचन्द अपने माता-पिता की चौथी सन्तान थे. प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्‍तव था, जो उनके माता-पिता ने रखा था. लेकिन, उनके चाचा उन्हें नवाब कहा करते थे. प्रेमचन्द जब 7 वर्ष के थे, तब प्रेमचन्द ने अपने गांव के निकट लालपुर गांव के मदरसे में पढाई की थी. प्रेमचन्द को मदरसे के मौलवी ने उर्दू और पारसी सिखाई, जिसका उनकी रचनाओं पर काफी प्रभाव रहा है. जब प्रेमचन्द 8 वर्ष के हुए तब लम्बी बीमारी के चलते उनकी माँ का देहांत हो गया था. प्रेमचन्द की दादी ने उनकी जिम्मेदारी सम्भाली और उनका पालन-पोषण किया.

मुंशी प्रेमचन्द के पिता की जब गोरखपुर में पोस्टिंग हुई, तब उन्होंने दूसरी शादी कर ली. प्रेमचंद का अपनी सौतेली मां से थोडा सा स्नेह था, जिसे उन्होंने अपनी रचनाओं में अलग तरीके से पेश किया है. अब प्रेमचन्द अपनी मां की मौत के बाद अपना अधिकतर समय उपन्यास पढने में बिताया करते थे. गोरखपुर में स्थित रावत पाठशाला में ही उनकी शिक्षा शुरू हुई और इसे संयोग ही कहेंगे कि इसी पाठशाला में उन्होंने 1916 से 1921 तक बतौर शिक्षक नौकरी भी की. अपनी प्राथमिक शिक्षा के बाद धनपत राय मिशनरी स्कूल से अंग्रेजी पढ़े और और कई अंग्रेजी लेखकों की किताबें पढना शुरू कर दिया.
उन्‍होंने अपना पहला साहित्यिक काम गोरखपुर से उर्दू में शुरू किया था. उनकी पहली रचना कहीं प्रकाशित नहीं हो पाई और बाद में खो गई. उनकी ये रचना एक अविवाहित पुरुष की थी, जो दलित महिला से प्यार करने लगता है. उन्होंने इसके पात्र अपने चाचा के जीवन से लिए थे. वह यहां पहले पहाड़पुर मोहल्‍ले में अपने पिता के साथ रहते थे, जो बाद में नार्मल कैम्‍पस में ही रहने लगे. आज भी उस मकान के टूटे-फूटे अवशेष वहां मौजूद हैं. सोज-ए-वतन उनकी पहली रचना थी. मुंशी प्रेमचंद पार्क में स्थित मकान में ही उन्‍होंने कालजयी रचना ‘कफन’, ‘ईदगाह’, ‘नमक का दरोगा’, ‘रामलीला’, ‘बूढी काकी’, ‘मंत्र’ और उनकी रचनाओं में सबसे मशहूर ‘गबन’ और ‘गोदान’ की पृष्‍ठभूमि भी उन्‍होंने यहीं पर तैयार की थी.

यह भी अजब संयोग हैं कि जिस रावत पाठशाला में उन्‍होंने प्राथमिक शिक्षा ली थी, वहीं पर उनकी पहली पोस्टिंग शिक्षक के रूप में हुई. उसी दौरान वह बालेमियां मैदान में महात्‍मा गांधी का भाषण सुनने गए. महात्‍मा गांधी के ओजस्‍वी भाषण का उन पर ऐसा प्रभाव पडा कि उन्‍होंने अंग्रेजी हुकूमत में सरकारी नौकरी से त्‍यागपत्र दे दिया और स्‍वतंत्र लेखन करने लगे. उसी दौरान उन्‍होंने ‘सोज-ए-वतन’ नामक पहली रचना उर्दू में लिखी. जिसे बाद में अंग्रेजों ने जला दिया और बगैर इजाजत के लिखने पर रोक लगा दी. तब वे नयाब राय के नाम से लिखा करते थे. उसके बाद दयानारायण निगम ने पहली बार प्रेमचंद नाम दिया. उसके धनपत राय हमेशा के लिए प्रेमचंद हो गए.
‘ईदगाह’ की रचना उन्‍होंने नार्मल रोड स्थित मुबारक खां शहीद की दरगाह पर लगने वाले मेले को केन्‍द्र में रखकर की. वहीं ‘नमक का दरोगा’ राप्‍ती नदी पर बने राजघाट पुल पर केन्द्रित है. प्रेमचंद ने ‘रामलीला’ की रचना बर्फखाना रोड पर स्थित बर्डघाट की रामलीला के पात्रों की दयनीय स्थिति को ध्‍यान में रखकर लिखी गई. तो वहीं ‘बूढी काकी’ मोहल्‍ले में बर्तन मांजने वाली एक बूढी महिला की कहनी है. गोदान भी अंग्रेजी हुकूमत में देश के किसानों के दर्द की तस्‍वीर खींचती है, जिसका किरदार भी गोरखपुर के इर्दगिर्द ही घूमता है.

1890 के दशक के मध्य में जब उनके पिता की जमनिया गांव में पोस्टिंग हुई, तब उनका दाखिला अनावासी छात्र के रूप में बनारस के क्वीन कॉलेज में कराया गया. 1895 में 15 वर्ष की उम्र में उनका विवाह कर दिया गया. तब वह 9वी कक्षा में पढ़ रहे थे. 1897 में लम्बी बीमारी के चलते प्रेमचन्द के पिता का देहांत हो गया. उसके बाद उन्होंने मैट्रिक परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण कर ली. जब क्वीन कॉलेज में दाखिले के लिए उस समय मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी चाहिए थी. इसलिए प्रेमचन्द को उस कॉलेज में दाखिला नहीं मिला. प्रेमचन्द ने केन्द्रीय हिन्दू कॉलेज में दाखिला ले लिया, लेकिन गणित में कमजोर होने के कारण उनको अपनी पढाई बीच में ही छोडनी पड़ी. उस समय में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला विद्वान माना जाता था. इसलिए उनको एक वकील के पुत्र को पढ़ाने के लिए 5 रूपये मासिक तनख्वाह पर रख लिया गया. अब वह उस वकील के अस्तबल में रहने लगे और अपनी तनख्वाह का 60 प्रतिशत हिस्सा अपने घर भेजते थे.
1899 में जब उनके ऊपर कर्ज काफी बढ़ गया, तब वह एक बार अपने द्वारा संग्रहीत की हुई किताबों को बेचने के लिए किताब विक्रेता के पास चले गये थे. वहां पर उनकी मुलाकात मिशनरी स्कूल के प्रधानाध्यापक से हुई, जिन्होंने उनको 18 रूपये प्रति माह की तनख्‍वाह देने का प्रस्ताव दिया. प्रेमचंद तुरन्‍त राजी हो गये और 1900 में प्रेमचन्द को बहराइच के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के तौर पर स्थाई नौकरी मिल गई. जिसमें, उनको 20 रूपये प्रति माह तनख्‍वाह मिलने लगी. तीन महीने बाद उनका प्रतापगढ़ के सरकारी स्कूल में तबादला हो गया, जहां पर उन्होंने व्यस्व्य्थाप्क के बंगले में रहते हुए उनके पुत्र को भी पढ़ाया.

धनपत राय शुरुआत में अपना उपनाम “नवाब राय ” लिखा करते थे. उनका पहला लघु उपन्यास “देवस्थान रहस्य ” था. उनका यह उपन्यास बनारस के उर्दू साप्ताहिक “आवाज ए ख़ाक ” में 1903 से 1905 के बीच प्रकाशित किया गया.
आज भी गोरखपुर में उनसे जुडी हुई कई चीजो को संजो कर रखने का प्रयास किया गया है, लेकिन सरकारी उदासीनता और लापरवाही में इस महान शख्सियत की धरोहर नाम मात्र की ही रह गई है. आज भी उनके चाहने वाले और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने वाले कम नहीं हैं. उनके घर को ही आज एक संग्रहालय के रूप में और पुस्कालय के रूप में रखा गया है, जिसमें बतौर प्रभारी के रूप में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे बैजनाथ मिश्रा ने बताया कि पुस्तकालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है. किसी भी प्रकार की कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, इसके बावजूद उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ और यहां आने वाले लोगो को मुंशी प्रेमचंद के बारे में बताने और उनकी पुस्तकों को पढ़ाते है, जिससे उनके काफी ख़ुशी और संतुष्टि मिलती है.
आजादी की चिंगारी फूटने के बाद मुंशी प्रेमचंद ने जिन कालजयी उपन्‍यासों की रचना की, उसमें अंग्रेजी हुकूमत की झलक भी साफ दिखाई देती है. हालांकि उनकी रचनाओं में जो किरदार दिखते हैं, वह उनके आसपास के लोगों से ही प्रभावित है. यहीं वजह है कि इतने वर्षों बाद भी ऐसे कालजयी उपन्‍यासकार की 138वीं जयंती पर वह गोरखपुरवासियों ही नहीं उनकी रचनाओं को पढ़ने वालों को आसपास ही नजर आते हैं.