Tuesday, July 31, 2018

4600 फीट की ऊंचाई, सिर्फ 2 बड़े हाथों पर टिका है ये पुल, PHOTOS

वियतनाम में एक बेहद अनोखा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है. सेंट्रल वियतनाम के डा नांग में बा ना हिल्स पर स्थित द गोल्डेन ब्रिज सिर्फ 'दो बड़े हाथों' पर टिका हुआ है. इसे दुनिया के सबसे अनोखे और अजीब स्ट्रक्चर में एक माना जा रहा है. (

जून में इस पुल को आम लोगों के लिए खोला गया है. यह 150 मीटर लंबा है और समुद्र तल से 1400 मीटर (करीब 4600 फीट) की ऊंचाई पर है

पुल के ऊपर से खूबसूरत पहाड़ी नजर आती है. करीब एक साल में इसे तैयार किया गया है.

इस क्षेत्र में फ्रेंच गांवों से मिलते-जुलते घर और बगीचे हैं. यहां 5.8 किमी लंबा केबल कार ट्रैक भी है. कभी यह दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा ट्रैक होता था.
द गोल्डेन ब्रिज की शुरुआती डिजायन टीए लैंडस्केप आर्किटेक्चर ने तैयार की थी.

" जैसे वीज के अभाव में वृक्ष का जन्म नहीं हो सकता, ठीक वैसे ही

राधे राधे..🌺🙏

 " जैसे वीज के अभाव में वृक्ष का जन्म नहीं हो सकता, ठीक वैसे ही उच्च विचारों के अभाव में उच्च कर्म घटित नहीं हो सकता। शुभ कर्म और अशुभ कर्म दोनों कर्मों के पीछे जो कारण है वह विचार ही है। हमारे विचारों का स्तर जितना श्रेष्ठ और पवित्र होगा हमारे कर्म भी उतने ही श्रेष्ठ और पवित्र होंगे।

       कोई चोर जब तक चोरी नहीं कर सकता, जब तक कि वह पहले उसका विचार न कर लें। अत: हमारा कोई भी कर्म कार्य करने से पहले विचारों में घटित हो जाता है। विचारों का स्तर हमारे संग पर निर्भर करता है। हमारी संगति जितनी अच्छी होगी हम उतने ही अच्छे विचारों के धनी होंगे।

        जब तक हमारे विचार शुद्ध नहीं होंगे तब तक हमारे कर्म भी शुद्ध नहीं हो सकते। इसलिए विचारों को शुद्ध किये बिना कर्म की शुद्धि का प्रयास करना व्यर्थ है। जिसके विचार पवित्र हों उससे बुरा कर्म कभी हो ही नहीं सकता है।
             
               !!  🌺जय श्री राधे कृष्णा 🌺!!

🕉जय जय महाकाल 🕉

🕉🚩ॐ नमः शिवायः 🚩🕉
संजीवनं समस्तस्य जगतः सलिलात्मकम्‌।
भव इत्युच्यते रूपं भवस्य परमात्मनः ॥
 
शिव जी के पवित्र श्रावण महीने के आगमन की आपको और  आपके पूरे परिवार को मेरे और मेरे परिवार कि ओर से हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाईयाँ ।भगवान् भोले नाथ आपकी जिंदगी खुशियों से भर दें    ।                           
       🕉जय जय महाकाल 🕉

।।वाणी सुंदर वही जो।। ।।कृष्णा गुण गान किया करे

।।वाणी सुंदर वही जो।।
।।कृष्णा गुण गान किया करे
।।

।।।मुख सुंदर वही जो।।
।।प्रभु का चिंतन किया करे।।

   ।।हाथ है सुंदर वही।।।
।।ठाकुर जी की सेवा किया करे।।

।।नैयना है सुंदर वही जो।।
।।बृज धाम दर्शन किया करे।।

।।ह्रदय है सुंदर जिसमे।।
 ।।राधा रमण बसा करे।।

      ।। जय श्री कृष्णा ।।
   ।। राधे राधे जी ।।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

ऊँ श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कुछ विशेष वास्तु अर्पित की जाती है जिसे शिवामुट्ठी कहते है।

ऊँ श्रावण  मास के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कुछ विशेष वास्तु अर्पित की जाती है जिसे शिवामुट्ठी कहते है।

1. प्रथम सोमवार को कच्चे चावल एक मुट्ठी,

2. दूसरे सोमवार को सफेद तिल् एक मुट्ठी,

3. तीसरे सोमवार को खड़े मूँग एक मुट्ठी,

4. चौथे सोमवार को जौ एक मुट्ठी और

5. यदि जिस मॉस में पांच सोमवार हो तो पांचवें सोमवार को सतुआ चढ़ाने जाते हैं।

यदि पांच सोमवार  न हो तो आखरी सोमवार को दो मुट्ठी भोग अर्पित करते है।

माना जाता है कि श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं। महादेव शिव सर्व समर्थ हैं। वे मनुष्य के समस्त पापों का क्षय करके मुक्ति दिलाते हैं। इनकी पूजा से ग्रह बाधा भी दूर होती है।

1. *सूर्य* से संबंधित बाधा है, तो विधिवत या पंचोपचार के बाद लाल { बैगनी } आक के पुष्प एवं पत्तों से शिव की पूजा करनी चाहिए।

2. *चंद्रमा* से परेशान हैं, तो प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही सोमवार का व्रत भी करें।

3. *मंगल* से संबंधित बाधाओं के निवारण के लिए गिलोय की जड़ी-बूटी के रस से शिव का अभिषेक करना लाभप्रद रहेगा।

4. *बुध* से संबंधित परेशानी दूर करने के लिए विधारा की जड़ी के रस से शिव का अभिषेक करना ठीक रहेगा।

5. *बृहस्पति* से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को हल्दी मिश्रित दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।

6. *शुक्र* ग्रह को अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो पंचामृत एवं घृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।

7. *शनि* से संबंधित बाधाओं के निवारण के लिए गन्ने के रस एवं छाछ से शिवलिंग का अभिषेक करें।

8 . *राहु-केतु* से मुक्ति के लिए कुश और दूर्वा को जल में मिलाकर शिव का अभिषेक करने से लाभ होगा।

शास्त्रों में मनोरथ पूर्ति व संकट मुक्ति के लिए अलग-अलग तरह की धारा से शिव का अभिषेक करना शुभ बताया गया है।

अलग-अलग धाराओं से शिव अभिषेक का फल- जब किसी का मन बेचैन हो, निराशा से भरा हो, परिवार में कलह हो रहा हो, अनचाहे दु:ख और कष्ट मिल रहे हो तब शिव लिंग पर दूध की धारा चढ़ाना सबसे अच्छा उपाय है।

इसमें भी शिव मंत्रों का उच्चारण करते रहना चाहिए।

1. *वंश की वृद्धि के लिए* शिवलिंग पर शिव सहस्त्रनाम बोलकर घी की धारा अर्पित करें।

2. शिव पर जलधारा से अभिषेक *मन की शांति के लिए* श्रेष्ठ मानी गई है।

3. *भौतिक सुखों को पाने के लिए* इत्र की धारा से शिवलिंग का अभिषेक करें।

4. *बीमारियों से छुटकारे के लिए* शहद की धारा से शिव पूजा करें।

5. गन्ने के रस की धारा से अभिषेक करने पर हर *सुख और आनंद मिलता है*।

6. सभी धाराओं से श्रेष्ठ है गंगाजल की धारा। शिव को गंगाधर कहा जाता है। शिव को गंगा की धार बहुत प्रिय है। गंगा जल से शिव अभिषेक करने पर *चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है।* इससे अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मन्त्र जरुर बोलना चाहिए।

*कार्य सिद्धि के लिए:--पूजन में रखे इन बातों का ध्यान:--*

 सावन के महीने में शिवलिंग की करें पूजा अर्चना | शिवलिंग जहां स्थापित हो पूरव् दिशा की ओर मुख करके ही बैठें।

शिवलिंग के दक्षिण दिशा में  बैठकर पूजन न  करें।

*दूध से अभिषेक करने पर परिवार में कलह, मानसिक पीड़ा में शांति मिलती है।*

*घी से अभिषेक करने पर वंशवृद्धि होती है।*

*इत्र से अभिषेक करने पर भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।*

*शहद से अभिषेक करने पर परिवार में बीमारियों का अधिक प्रकोप नहीं रहता।*

*गन्ने के रस की धारा डालते हुये अभिषेक करने से आर्थिक समृद्धि व परिवार में सुखद खुशी का माहौल बना रहता है।*
*गंगा जल से अभिषेक करने पर चारो पुरूषार्थ की प्राप्ति होती है।*

*सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं का शमन होता।*

*बिल्वपत्र चढ़ाने से जन्मान्तर के पापों व रोग से मुक्ति मिलती है।*
*कमल पुष्प चढ़ाने से शान्ति व धन की प्राप्ति होती है।*

*कुशा चढ़ाने से मुक्ति की प्राप्ति होती है।*

*दूर्वा चढ़ाने से आयु में वृद्धि होती है।*

*धतूरा अर्पित करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति व पुत्र का सुख मिलता है।*

 *कनेर का पुष्प चढ़ाने से परिवार में कलह व रोग से निवृत्ति मिलती हैं।*

*शमी पत्र चढ़ाने से पापों का नाश होता, शत्रुओं का शमन व भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है।*

हर हर महादेव,बोलो नीलकण्ठ महादेव की जय

         

*मन लगता हैं वृन्दावन मे, मधुबन मे मोहे जला देना ।*

!!!!  जय श्री राधे राधे   !!!!

*मन लगता हैं वृन्दावन मे, मधुबन मे मोहे जला देना ।*

*मेरी राख कहीं बरबाद न हो यमुना मे जाय बहा देना ।*

*ये गोदी तकिया पलंग सभी नीचे से मेरे हटा देना*

*गोबर से भुमि लीप कर उस पर मुझे लिटा देना।।*

*ये भाई बंधु कुटुम्ब सभी मतलब के हे ये सब साथी ।*

*इनसे तो नाथ दया करके मेरे मोह का फन्द छुड़ा देना।।*

*जब प्राण सुधा तन से निकले दस सज्जन पास बुला देना ।*

*धीरे से नाम प्रभु मंत्र का कानों में मेरे सुना देना।।*

*तुलसी की माला पहना कर के गंगाजल नीर पिला देना ।*

*गीता का पाठ सुना करके, भव सागर पार लगा देना ।।*
           * मन लगता  है वृंदावन मे---**-------------*

*जै जै कुँज विहारी* *जै जै कुँज विहारी*

           
*जै जै कुँज विहारी*          *जै जै कुँज विहारी*
             
   
 
_हरिदासी सम्प्रदाय के संस्थापक स्वामी हरिदास की गणना ब्रज भाषा के प्रमुख भक्त कवियों में की  जाती है । उनकी भजन भावना और विरक्ति के विषय में कई समकालीन तथा परवर्ती कवियों ने उल्लेख किया है किन्तु इनके जन्म-संवत ,जन्म-स्थान ,जाति ,कुल, गुरु आदि का उल्लेख  किसी  भी समकालीन कवि या लेखक ने अपनी रचना में  नहीं किया। इसलिए आज इनके जन्म-संवत आदि के सम्बन्ध में निश्चित रूप से कहना  कठिन है।_

            _स्वामीजी के जन्म के सम्बन्ध में दो मत प्रचलित हैं। पहले मत के पोषक हैं वृन्दावनस्थ  बांके  बिहारी  मंदिर के गोस्वामियों  के अनुसार  स्वामी जी वि ० सं ० १५६९ में अलीगढ जिले के अंतर्गत हरिदास नामक ग्राम में उत्पन्न हुए थे। इनके अनुसार स्वामीजी का जन्म गर्ग गोत्रीय सारस्वत ब्राह्मण कुल में हुआ था। दूसरे मत के अनुसार स्वामी जी जन्म वि ० सं ० १५३७ में वृन्दावन  से १. ५  किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजपुर ग्राम के एक सनाढ्य ब्राह्मण कुल में हुआ था।_
            _स्वामी हरिदास की मृत्यु ९५ वर्ष की अवस्था में हुई इससे दोनों मतों के विद्वान सहमत हैं। वि ० सं ० १५६९ में जन्म मानने  वालों के अनुसार स्वामी जी की मृत्यु वि ० सं ० १६६४ और दूसरे मत के अनुसार वि ० सं ० १६३१।_
           
_स्वामी जी के परम्परानुयायी  विद्वान आशुधीरदेव जी को स्वामी जी का गुरु स्वीकार करते  हैं। इस मत की पुष्टि आचार्य रसिकदेव के इस श्लोक से हो जाती है :_
_
                     ☆अशुधीरस्य शिष्यों यो हरिदासः प्रकीर्तितः।☆
                     ☆अनन्याधिपतिः श्रीमान गुरुणांच गुरुः प्रभुः।।☆

*रचनाएँ :*

_सिद्धांत  (अठारह पद )केलिमाल (माधुर्य भक्ति का महत्वपूर्ण ग्रन्थ )_

*माधुर्य भक्ति :*
         
_स्वामी  हरिदास के  उपास्य युगल राधा कृष्ण ,नित्य-किशोर ,अनादि एकरस और एक वयस हैं। यद्यपि ये स्वयं प्रेम-रूप हैं तथापि भक्त को को प्रेम का आस्वादन कराने के लिए ये नाना प्रकार की लीलाओं का विधान करते हैं। इन लीलाओं का दर्शन एवं भावन करके जीव अखण्ड   प्रेम का आस्वादन करता है।_
☆' कुञ्ज बिहारी बिहारिनि जू को पवित्र रस '।।☆
_कहकर स्वामी जी स्पस्ट सूचित किया है कि राधा-कृष्ण का विहार अत्यधिक पवित्र है। उस विहार में प्रेम की लहरें उठती रहती हैं,जिनमें मज्जित होकर जीव आनन्द में विभोर हो जाता है। इस प्रेम की प्राप्ति उपासक विरक्त भाव से वृन्दावन-वास करते हुए भजन करने से हो सकती है। स्वामी हरिदास जी का जीवन इस साधना का मूर्त रूप कहा जा सकता है।_

                      _राधा -कृष्ण की इस  अद्भुत  मधुर-लीला  का वर्णन स्वामी हरिदास ने  वन -विहार ,झूलन ,नृत्य आदि   विभिन्न रूपों में किया है। इस लीला का महत्व संगीत की दृष्टि से अधिक है। नृत्य का निम्न वर्णन दृष्टव्य है।।_
                             ☆अद्भुत गति उपजत अति नाचत ,☆
                             ☆दोउ मंडल कुँवर किशोरी।☆
                             ☆सकल सुधंग अंग अंग भरि भोरी ,☆
                              ☆पिय नृत्यत मुसकनि मुखमोरि परिरंभन रस रोरी।। (केलिमाल :कवित्त ३४ )☆

                      _रसिक भक्त होने के कारण राधा-कृष्ण की लीलाओं को ही वह अपना सर्वस्व समझते हैं और सदा यही अभिलाषा करते हैं।।_
                               ☆ऐसे   ही    देखत   रहौं   जनम   सुफल   करि   मानों।☆
                               ☆प्यारे की भाँवती भाँवती के प्यारे जुगल किशोरै जानौं।।☆
                               ☆छिन  न टरौं   पल  होहुँ न  इत  उत  रहौं  एक तानों।☆
                              _श्री हरिदास के स्वामी स्यामा 'कुंज बिहारी 'मन रानौं।।(केलिमाल :पद ३ )_
               
                    _स्वामी हरिदास ने केलिमाल में केवल कुँज बिहारी की विविध लीलाओं का वर्णन किया है।_


_*श्रीमद् अनन्य रसिक भाव प्रर्वतकाचार्य प्रेमभाव कमल दिवाकर  श्री निधीवनाधीश गायनैक शिरोमणि अनन्त श्रीविभूषित स्वामी श्री हरिदास राधेशनन्दन चरण-युगल-समर्पित श्रीमत् रमणविहारी*_