Wednesday, July 25, 2018

वृन्दावन का परिक्रमा मार्ग

वृन्दावन का परिक्रमा मार्ग
बहुत कम लोग जानते होंगे की वृंदावन का पुराना परिक्रमा मार्ग कौन सा था क्योंकि जो आज परिक्रमा मार्ग स्थित है वहां पहले यमुना महारानी बहा करती थी और घाट बने हुए थे तो परिक्रमा मार्ग कौन सा था चलिए हम आपको वृंदावन के पंचकोसी परिक्रमा का वर्णन करे देते हैं परिक्रमा आप पहले 7 देवालयों की की जाती थी जिसका कि मार्ग इस प्रकार था रतन छतरी से यदि हम शुरु करें तो मदन मोहन मंदिर के पीछे से जहां आज माली पाड़ा कहलाता है वहां से निकलती थी मदन मोहन जी की परिक्रमा देते हुए बांके बिहारी मंदिर की परिक्रमा करते हुए श्री राधावल्लभ मंदिर के लिए जुगल घाट मंदिर के बराबर से बड़ा वाला मोहल्ला होते हुए टोपी कुंज दान गली मान गली होते हुए सेवाकुंज और वहां से बड़े रासमंडल की तरफ होते हुए मीराबाई के मंदिर से निकलकर निधिवन राज होते हुए श्री राधा रमण मंदिर की परिक्रमा देते हुए नरसिंह मंदिर की तरफ से निकलकर गोपीनाथ बजार से गोपेश्वर बंसीवट होते हुए ज्ञान गुदरी की परिक्रमा करते हुए टिकारी वाले मंदिर होते हुए टटिया स्थान पहुंचती थी पुराना वृंदावन की परिक्रमा शहर में से इस प्रकार निकलती थी बाकी की परिक्रमा ज्यादा नहीं बदली है यह प्राचीन परिक्रमा का स्वरुप है दान गली, मान गली आदि इत्यादि में आज भी कहीं-कहीं पत्थरों पर परिक्रमा मार्ग के चिन्ह मौजूद है।.....जय जय श्री राधे राधे जी

No comments:

Post a Comment