अगर मार्ग दर्शन सही हो तो फिर दीपक का प्रकाश भी सूरज का काम कर जाता है।
ना जन्म कुछ ना ही मृत्यु कुछ, बस इतनी सी तो बात है कि किसी की आंख खुल गई और किसी को नींद आ गई।
जिनका स्वभाव अच्छा होता है उन्हे लोगों को अपना प्रभाव दिखाने की कभी जरूरत ही नहीं होती।
याद रहे खुशी के फूल उन्ही के दिलों में खिलते हैं जो इंशानों से हमेशा इंशान की तरह ही मिलते हैं।
याद रखो बहुत सरल है यहां लोगों की पसंद बन जाना, मगर यह कभी मत भूलो कि उतना ही कठिन है यहां लोगों की पसंद बने रहना।
बहुत गजब का नजारा है इस अजीब सी दुनियां का, यहां तो लोग सब कुछ बटोरने में लगे हैं केवल यहां से खाली हाथ जाने के लिए।

No comments:
Post a Comment